Delhi School Alert: सोमवार सुबह दिल्ली के 9 प्रमुख स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल मिलने से छात्रों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और बॉम डिस्पोजल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच जारी है।

Delhi Schools Bomb Threat Alert: आज सुबह दिल्ली के कई बड़े स्कूलों को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच कम से कम 9 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद पुलिस और स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्टूडेंट्स और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। हर स्कूल में पूरी तरह जांच की जा रही है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब बड़े शहरों में झूठी बम धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर

दिल्ली पुलिस को धमकियों की जानकारी मिलने के बाद तुरंत बॉम डिस्पोजल स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा जांच के दौरान सभी स्कूलों की बिल्डिंग्स और कैंपस का पूरा निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है और किसी भी संभावित खतरे को तुरंत निपटाने के लिए टीम पूरी तरह तैयार है।

कौन-कौन से स्कूल को मिली धमकी

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें लोरेटो कॉन्वेंट, दिल्ली छावनी, वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल, रोहिणी, कैम्ब्रिज स्कूल के श्रीनिवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी कैंपस, द इंडियन स्कूल, सादिक नगर, सीएम श्री स्कूल, रोहिणी, डीटीईए स्कूल, आईएनए, बाल भारती स्कूल, रोहिणी और मानव स्थली स्कूल, न्यू राजिंदर नगर शामिल हैं।

दिल्ली में पहले भी आ चुकी हैं ऐसी धमकियां

दिल्ली में झूठी बम धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले 29 जनवरी को पांच स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिन्हें बाद में झूठा पाया गया। 28 जनवरी को द्वारका कोर्ट परिसर में भी धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी साबित हुई। पुलिस पहले ही चेतावनी दे चुकी है कि झूठी धमकियों के पीछे पाए जाने वाले लोगों पर कड़े एक्शन लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- अंबाला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सेना ने ली चप्पे-चप्पे की तलाशी

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर में बम ब्लास्ट की धमकी से हड़कंप, एक कॉल ने बढ़ा दी पूरे यूपी की चिंता