दिल्ली की 2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 97.5 लाख वोटर्स के नाम हैं, जबकि 47.7 लाख नाम शामिल नहीं हैं। जिनका नाम सूची में नहीं है, वे 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम सूची 4 नवंबर को आएगी।

Delhi Voter List 2026: दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग की Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के बाद जारी इस ड्राफ्ट रोल में करीब 97.5 लाख वोटर्स के नाम शामिल हैं, जबकि करीब 47.7 लाख नाम फिलहाल ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं। इन नामों को Absent, Shifted, Dead, Duplicate और Others जैसी केटेगरी में रखा गया है। जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे 30 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर 2026 को जारी होगी।

वोटर लिस्ट के अब तक के 10 बड़े अपडेट

  • ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारीः दिल्ली की SIR के बाद ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल 31 अगस्त को जारी हुआ।
  • 97.5 लाख नाम शामिलः करीब 1.45 करोड़ मौजूदा मतदाताओं में से लगभग 97.5 लाख के फॉर्म डिजिटाइज होकर ड्राफ्ट रोल में शामिल।
  • 47.7 लाख नाम ड्राफ्ट में नहीं: करीब 33% वोटर्स के नाम फिलहाल ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं।
  • नाम हटना अंतिम फैसला नहीं: ड्राफ्ट सूची से बाहर रह गए वोटर्स को अपना नाम शामिल कराने का मौका मिलेगा।
  • 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति: छूटे वोटर्स Form 6 और जरूरी दस्तावेजों के साथ दावा दाखिल कर सकते हैं।
  • फाइनल लिस्ट 4 नवंबर को: संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को पब्लिश होगी।
  • घर-घर हुआ सत्यापन: SIR के तहत बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर Enumeration Forms की प्रोसेस पूरी की।
  • 67.18% फॉर्म डिजिटाइज: दिल्ली के 1,45,10,299 वोटर्स में से करीब 67.18% के फॉर्म डिजिटाइज हुए।
  • क्षेत्रों में बड़ा अंतर: रोहिणी में डिजिटाइजेशन दर 83.43% रही, जबकि तुगलकाबाद में यह 52.15% थी।
  • वोटर को नाम जरूर चेक करना चाहिए: ड्राफ्ट रोल में नाम की जांच ऑनलाइन, ECINET ऐप या संबंधित वोटर सेंटर/BLO के माध्यम से की जा सकती है।