Delhi SIR Voter List 2026: दिल्ली के सभी 13 जिलों के लिए SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी हो गई है। जानिए घर बैठे इस लिस्ट में अपना नाम और पता कैसे चेक कर सकते हैं।

Delhi SIR Draft Electoral Roll 2026: दिल्ली में रहने वाले नागरिकों और मतदाताओं के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय राजधानी के सभी 13 जिलों में पिछले करीब दो महीनों से चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Electoral Roll) जारी कर दी गई है। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, तो आसानी से जान सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम, पता और अन्य जरूरी जानकारियां सही-सही दर्ज हैं या नहीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Delhi) की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। आइए जानते हैं अपने मोबाइल या कंप्यूटर से लिस्ट में नाम चेक करने का सबसे आसान तरीका...

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 में नाम कैसे देखें?

  • सबसे पहले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट ceodelhi.gov.in ओपन करें।
  • होमपेज पर दिए गए 'SIR Draft Electoral Roll' के डेडिकेटेड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स सेलेक्ट करें। इसमें अपना जिला (District) चुनें। अपनी विधानसभा सीट (Assembly Constituency) सेलेक्ट करें।
  • अपनी फेवरेट भाषा हिंदी या अंग्रेजी चुनें।
  • स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन दबाएं।
  • आपके पोलिंग स्टेशन या एरिया की ड्राफ्ट रोल PDF फाइल खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करके आप अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम आसानी से वेरीफाई कर सकते हैं।

लिस्ट में नाम चेक करना क्यों है बेहद जरूरी?

  • पिछले दो महीनों के दौरान चलाए गए डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन और रिवीजन के बाद क्या आपकी एंट्री सही तरह अपडेट हुई है, इसकी जांच कर लें।
  • अगर नाम की स्पेलिंग, पिता का नाम या पते में कोई गलती रह गई है, तो फाइनल लिस्ट आने से पहले सुधार के लिए क्लेम दर्ज किया जा सकता है।
  • जिन लोगों ने हाल ही में नए वोटर कार्ड के लिए अप्लाई किया था, वे भी चेक कर सकते हैं कि उनका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल हुआ है या नहीं।