Dhar Shocking Crime : मध्य प्रदेश के धार जिले में पुलिस ने एक ऐसी कलयुगी पत्नी को गिरफ्तार किया है। जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद लाश के सामने लवर  के साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर जो कहानी सुनाई वह चौंकाने वाली थी।

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक कारोबारी के मर्डर की ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिसने इंदौर के चर्चित राजा मर्डर केस की याद दिला दी। यहां भी पत्नी ही अपने पति की कातिल निकली। जिसने पहले तो रोते-बिलखते हुए पुलिस को घर में लूट और अपहरण की कहानी सुनाई। लेकिन बाद में जब खुलासा हुआ तो उसका सच जानकरतच सब सन्न रह गए। क्योंकि उसने यह सब बॉयफ्रेंड की खातिर और उसके ही साथ मिलकर इस पति की हत्या को अंजाम दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंदौर के 'राजा रघुवंशी' मर्डर जैसी कहानी सुनाई

दरअसल, यह शाकिंग क्राइम धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार-मंगलवार की रात का है। जहां पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को मौके से भगा दिया और लूट-चोरी की मनगढंत कहानी रच दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस को बुलाया। महिला ने पुलिस को बताया कि आधी रात को कुछ हमारे घर में घुसे और हम दोनों को अलग अलग कमरों में बंधक बना दिया। इसके बाद वह लाख के जेवर और 50 हजार कैश लूट ले गए। जब पति ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। मैं दूसरे कमरे में थी, चाहकर भी मैं हसबैंड को नहीं बचा पाई।

पति की हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ बनाए संबंध

धार एसपी मयंक अवस्थी जब मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की साथ ही प्रियंका से पूछताछ की तो वह बार बार अपने बयान बदल रही थी। जिसके पुलिस को उस पर शक हुआ। वहीं घटना स्थल पर टीम को कुछ चीजें देखकर ऐसा लगा जैसे महिला ने हत्या के बाद प्रेमी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। वहीं पुलिस को घर की हालत भी ऐसी नहीं लग रही थी जैसे यह कोई सामान्य लूट हो। बल्कि यह कोई बड़ी साजिश दिख रही थी। वहीं महिला का मोबाइल भी गायब था। इसलिए पुलिस को कहानी कुछ और लगी।

4 साल पहले देवकृष्ण ने प्रियंका की थी शादी

बता दें कि मृतक देवकृष्ण धार जिले का बड़ा मिर्ज कारोबारी था। परिवार में उनकी मां और एक बहन हैं। वह हल्दी-मसाले का व्यापार करते थे। देवकृष्ण की 4 साल पहले महाराष्ट्र के पन्नाखेड़ निवासी प्रियंका से शादी हुई थी। लेकिन वह अक्सर व्यपार के कारण दुकान पर रहता था। इसी बात का फायदा उठाकर प्रियंका अपने प्रेमी कमलेश से मुलाकात करती थी। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से शारीरिक संबंध बन रहे थे।