महाराष्ट्र के चंद्रपुर पुलिस ने अपने ही विभाग की एक ऐसी लेडी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही पुलिसवाले पिता की हत्या की है। वह ड्यूटी भी करती रही और अधिकारी उसका सच जान भी नहीं पाए।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तीन साल पहले हुई एक पुलिस कांस्टेबल की मौत को लेकर अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस केस को एक समान्य हादसा मानकर केस बंद कर दिया गया था। लेकिन अब सच पता चला तो लोगों के पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। क्योंकि यह हादसा नहीं, बल्कि एक हत्या थी। हैरानी की बात यह है कि यह मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि सिपाही की बेटी ने किया था। इतना ही नहीं उसने जिस पिता को मारा था, उसकी जगह उसे महाराष्ट्र पुलिस विभाग में अनुकंपा नौकरी तक मिल गई थी। वह तो आराम से ड्यूटी कर रही थी, लेकिन वह पिता की कातिल है।
कत्ल के तीन साल बाद गिरफ्तार हुई किलर बेटी
पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में आज तीन साल बाद कांस्टेबल बेटी और उसके समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक उसका प्रेमी भी है, जिसकी खातिर उसने पिता की हत्या की थी। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। बताया जाता है कि ब्रेकअप होने के बाद प्रेमी ने गुस्से में आकर प्रेमिका के खिलाफ मुखबरी की और यह केस फिर से खुल गया।बता दें कि यह घटना 25 मार्च, 2023 की है। जहां आरोपी बेटी आर्या ने अपने कांस्टेबल पिता जयंत बल्लवार को
पिता की पुलिस की नौकरी बेटी को मिली
ड्यूटी पर जाने से पहले मिल्कशेक में जहर मिलाकर पिलाया था। कुछ देर बाद जयंत बल्लवार कलेक्ट्रेट प्रशासनिक भवन के पास ड्यूटी के दौरान गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें चंद्रपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उस समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई, इसलिए मामला दब गया और पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु मानकर केस बंद कर दिया। वहीं आर्या को अपने पिता की जगह अनुकंपा के आधार पर पुलिस में नौकरी मिली और वह ट्रेनिंग ले रही थी।
पिता को पसंद नहीं था बेटी का सच
अब हत्या के तीन साल बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। क्योंकि आर्या और आशीष के बीच अफेयर था, दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन पिता जयंत को उनका रिश्ता पसंद नहीं था। वह इसका विरोध कर रहे थे। इसी विरोध को लेकर पिता और बेटी में आए दिन विवाद भी होता था। फिर दोनों ने मिलकर पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आषीश ने जहर की व्यवस्था की। फिर बेटी ने मिल्कशेक में मिलाकर पिला दिया।


