Abhijeet Dipke Mother 1st Reaction: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP चीफ अभिजीत की मां रो पड़ीं। उन्होंने बेटे पर पुलिस बर्बरता की दास्तान और अपने डर को बताया। जानिए उन्होंने क्या कहा...
CJP Chief Mother Reaction: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की मां का पहला रिएक्शन आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए अभिजीत की मां अनीता दीपके अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। उन्होंने बीते 50 दिनों के उस डर और दर्द की दास्तान को बयां किया। उन्होंने रोते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक फैसला नहीं है, बल्कि उनके बेटे के कठिन संघर्ष और तपस्या का फल है।
जब बेटे को पीटा गया, मैं बुरी तरह टूट गई- अभिजीत दीपके की मां
अनीता दीपके ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया तो उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने बताया कि, 'मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, लेकिन कभी-कभी बहुत डर लगता था। जब उसे पीटा गया और थप्पड़ मारा गया, तो मैं बुरी तरह टूट गई थी। मुझे हमेशा चिंता लगी रहती थी कि मेरे बच्चे के साथ आगे क्या होगा।'
मेरी तो भूख-प्यास ही खत्म हो चुकी थी- अनीता दीपके
अनीता दीपके ने बताया कि 7 जून से उनके घर का माहौल पूरी तरह बदल गया था। वे सुबह 3-4 बजे तक जागती रहती थीं। भूख-प्यास पूरी तरह खत्म हो चुकी थी और किसी काम में मन नहीं लग रहा था। उन्होंने गर्व से कहा कि उनका बेटा अभी उम्र में बहुत छोटा है, लेकिन उसने इतने बड़े सिस्टम से टकराकर सच की लड़ाई जीती है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री के पद छोड़ने के तुरंत बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर उमड़ी भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने साफ कर दिया कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। सीजेपी चीफ ने कहा, 'डरने की कोई जरूरत नहीं है, यह लोकतंत्र है! धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो मुख्य मांगें पूरी हुए बिना हम यहां से हिलने वाले नहीं हैं।' अभिजीत ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'याद रखिए, कॉकरोचों से पंगा नहीं लेना चाहिए।'
CJP की 2 बड़ी मांगें
- पेपर लीक के तनाव में आकर आत्महत्या करने वाले सभी बच्चों के परिवारों को सरकार तुरंत 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दे।
- 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरता और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।








