Divya Mittal Political Entry: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 14 साल की सेवा के बाद इस्तीफा देकर राजनीति में आने का ऐलान किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा, और वह कहां से चुनाव लड़ सकती हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं?

मिर्जापुर में अपने काम से जनता के दिल में जगह बनाने वाली तेज तर्रार अधिकारी दिव्या मित्तल ने 14 साल तक सेवा देने के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन अब खुद दिव्या ने इस बात से पर्दा उठा दिया है और ऑन कैमरा बताया कि उनके जीवन में अगल कदम क्या होने वाला है। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स का समर्थन मिल रहा है।

सियासत करेंगी दिव्या मित्तल

9 मिनट के वीडियो में दिव्या मित्तल कहते हैं कि जनता की आवाज बनने के लिए उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया है। वह आजादी के 80 सालों के दौरान जनता के मिले हक का हिसाब मांगना चाहती हैं। मिर्जापुर में पोस्टिंग के दौरान लहुरियादह का उदाहरण देते हुए वे कहती हैं कि वहां पानी होने के बावजूद एक महिला ने सिर्फ 5वीं के आगे स्कूल मांगा था, ताकि गांव के बच्चे पढ़ सके लेकिन स्कूल स्वीकृत होने 3 साल बाद भी स्कूल नहीं बना। बात पैसे या नियम की नहीं बल्कि प्रशासनिक इच्छा शक्ति और इरादे की थी।

View post on Instagram
 

उत्तर प्रदेश से शुरू करेंगी राजनीति

दिव्या ने वीडियो में कहा कि वह उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि मानती हैं। यहां के लोगों ने उन्हें अफसर से अपनी बेटी बनाया और जीना सिखाया,इसलिए वह राजनीतिक शुरुआत उत्तर प्रदेश ही करेंगी। देवरिया में "ऑपरेशन कब्जा मुक्ति" का उदाहरण देते हुए बताया कि यूपी की जनता ने खुद आगे आकर सरकारी जमीनों से कब्जे छोड़े थे। जनता पिछले 80 सालों से किसी मसीहा का इंतजार कर रही थी, जबकि जिसका इंतजार था, वह खुद जनता ही है। हालांकि, वह किस जिले से राजनीति की शुरुआत करेंगी, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

राजनीतिक दल को दिया करारा जवाब

वीडियो में दिव्या ने किसी भी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा मेरे इस्तीफे के कुछ घंटों के बाद बड़े दल के राजनीतिक प्रवक्ताओं द्वारा मेरा खिलाफ अफवाहें और फेक नैरेटिव फैलाए गए, ताकि सवाल पूछने वाली एक महिला को डराया जा सके, लेकिन मेरे डरने वाली नहीं हूं, मैं केवल पूछूंगी। बता दें कि बीजेपी नेता प्रशांत उमराव ने दिव्या मित्तल पर आरोप लगाया था कि, उन्होंने राहुल गांधी से मिलने के बाद इस्तीफा दिया है, इस पर जवाब देते हुए दिव्या ने कहा कि मेरी मुलाकात कभी किसी से नहीं हुई, ये बात लिखने वाला भी जानता था।

दिव्या मित्तल को लोगों का समर्थन !

वहीं, उनकी राजनीति में आने के ऐलान के बाद लोग को उनको सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। jitan0022 नामक यूजर लिखते हैं कि आप जैसे लोगों की जरूरत इस देश को है। जबकि divyaprakashupsi लिखती हैं- मैं बिना कुछ सुने आपको अपना समर्थन देता हूं, उम्मीद है कि देश को आगे बढ़ाने में आप अपना पूरा योगदान देंगी।