Diwali Gift Ideas 2026: दिपावली साल का सबसे बड़ा त्यौहार है। ऐसे में इस बिग फेस्टिवल में अपनों को गिफ्ट या तोहफा देना तो बनता है। तो आप महज 500 से 1000 रुपये के बजट में कई बेहतरीन गिफ्ट दिए जा सकते हैं। जिन्हें देखकर आपके रिश्तेदार खुश हो जाएंगे।

दिवाली पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को गिफ्ट देने की परंपरा है। अगर आप भी इस बार कम बजट में कुछ अच्छा और यादगार तोहफा देना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 500 से 1000 रुपये तक में कई ऐसे शानदार गिफ्ट मिल सकते हैं, जो दिखने में खूबसूरत होने के साथ काम के भी हैं।

दिवाली पर अपनों को क्या गिफ्ट दें?

दिवाली के मौके पर हर कोई अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए कुछ खास खरीदना चाहता है। लेकिन जब एक साथ कई लोगों को गिफ्ट देना हो तो बजट का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप 500 से 1000 रुपये के बीच आने वाले इन गिफ्ट आइडिया को चुन सकते हैं।

1. ड्राई फ्रूट्स का गिफ्ट बॉक्स

दिवाली पर ड्राई फ्रूट्स देना एक अच्छा विकल्प है। आप बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता का खूबसूरत पैक बनवा सकते हैं। इसे आकर्षक डिब्बे में पैक करवाकर रिश्तेदारों को दे सकते हैं।

2. खूबसूरत दीयों का सेट

दिवाली रोशनी का त्योहार है। ऐसे में डिजाइनर मिट्टी या पीतल के दीयों का सेट अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसकी कीमत आमतौर पर 500 से 1000 रुपये के बजट में मिल सकती है।

3. चॉकलेट और मिठाई का हैम्पर

अगर आपके रिश्तेदारों के घर बच्चे हैं तो चॉकलेट और मिठाई का कॉम्बो गिफ्ट कर सकते हैं। खूबसूरत पैकिंग के साथ यह तोहफा बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकता है।

4. इंडोर प्लांट और खूबसूरत गमला

पौधे गिफ्ट करना भी एक अच्छा विकल्प है। आप मनी प्लांट, जेड प्लांट या छोटा इंडोर प्लांट सुंदर गमले के साथ दे सकते हैं। यह घर की सजावट में भी काम आएगा।

5. सुगंधित कैंडल का सेट

घर को खूबसूरत और खुशबूदार बनाने के लिए सुगंधित मोमबत्तियों का सेट दे सकते हैं। बाजार में कई तरह के डिजाइन और खुशबू वाले कैंडल सेट उपलब्ध हैं।

6. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या मग

रिश्तेदारों को यादगार तोहफा देना चाहते हैं तो उनकी पसंद की फोटो वाला फ्रेम या नाम लिखा कॉफी मग दे सकते हैं। यह गिफ्ट खास होने के साथ यादगार भी रहेगा।

7. पूजा की थाली और सजावटी सामान

दिवाली पर पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में सुंदर पूजा थाली, लक्ष्मी-गणेश की छोटी मूर्ति या सजावटी पूजा सेट भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

कम बजट में भी बनाएं गिफ्ट को खास

गिफ्ट की कीमत से ज्यादा उसमें छिपा प्यार मायने रखता है। इसलिए तोहफे के साथ एक छोटा शुभकामना कार्ड जरूर रखें। अच्छी पैकिंग और अपने हाथों से लिखा संदेश आपके साधारण गिफ्ट को भी खास बना सकता है। इस दिवाली अपनों को खुशियां बांटें और अपने बजट में रहकर त्योहार का आनंद लें।