Dubai में मौजूद आरोपी लड़कियों ने गैंगरेप मामले को लेकर क्या दावा किया? Maradu Police Station में दर्ज FIR के अनुसार पीड़िता ने अपने साथ क्या होने का आरोप लगाया? इस मामले में पुलिस ने किन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ को लेकर क्या कार्रवाई की गई है?

दुबई: मॉडलिंग के बहाने लड़कियों को विदेश बुलाकर गैंगरेप करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस केस में आरोपी दो लड़कियां, जो दुबई में हैं, उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एशियानेट न्यूज़ को बताया कि ये पूरा मामला झूठा है और निजी दुश्मनी की वजह से उन्हें फंसाया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी लड़कियों का कहना है कि वे शिकायत करने वाली लड़की के साथ करीब दो महीने तक एक साथ रही थीं। इसी दौरान हुए किसी झगड़े का बदला लेने के लिए उसने भारत जाकर झूठा केस दर्ज करा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह केस दुबई में दर्ज होता, तो सच्चाई सबके सामने आ जाती।

आपको बता दें कि कोच्चि के मरड पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया था कि उसे फैशन शो में काम दिलाने का झांसा देकर विदेश ले जाया गया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, नशा दिया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप हुआ। इस मामले में जिन दो लड़कियों पर आरोप लगे हैं और जो अभी दुबई में हैं, उन्होंने ही एशियानेट न्यूज़ के ज़रिए इस केस में नया एंगल सामने रखा है।

FIR में दूसरी आरोपी बताई गई लड़की, बिलाल उर्फ श्रीकुमार के एक दोस्त के ज़रिए दुबई पहुंची थी। जबकि पांचवीं आरोपी अपने दम पर वहां गई थी।

एक तरफ जहां पुलिस दुबई में बैठी इन दोनों लड़कियों को भारत लाकर गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी, वहीं अब इस नए खुलासे ने मामले को उलझा दिया है। इस बीच, केस के दूसरे आरोपियों, मंजीमा और अलीना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे विस्तार से पूछताछ के लिए उन्हें कल शाम 5 बजे तक की कस्टडी में भेजा गया है।