छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पत्नी अपने पति की बेवफाई से टूटकर इस कदर नफरत करने के लिए पूरे परिवार को मार डाला। इतना ही नहीं खुद ने भी सुसाइड कर लिया। बच्चों को भी इसलिए मार डाला कि वह पति के अंश थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक घर में चार लाशें मिलने से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। मरने वालों की पहचान गोविंद साहू (45), उसकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्टि (13) और बेटे यशांत (11) के रूप में हुई है। पुलिस को मौक से एक दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसे मृतक महिला ने लिखा है। पहले यह केस सामूहिक आत्महत्या का लग रहा था। लेकिन जैसे ही हर एंगल पर जांच की गई तो पता चला कि पत्नी ही विलेन निकली, जिसने दिल टूटने पर पूरे परिवार का अंत कर दिया।

पत्नी ने खेला परिवार का खूनी खेल

दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार सुबह सामने आई। जहां एक पूरा परिवार हमेशा के लिए खत्म हो गया। परिवार कुछ दिन पहले ही तिरुपति बालाजी दर्शन करके लौटा था। बताया जाता है कि फैमिली का मुखिया या पति गोविंद एक शाम पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को चौपाटी घुमाने लेकर गया था। जहां सभी ने खुशी खुशी आईसक्रीम खाई और लेमन सोडा से लेकर खाना तक खाया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही बीवी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

पति की बेवफाई से टूट चुकी थी बीवी

पुलिस के हाथ लगे दो पेज के सुसाइड नोट ने महिला ने इस खौफनाक घटना के पीछे की पूरी कहानी लिखी है। महिला के मुताबिक, पति गोविंद का किसी दूसरी महिला से अफेयर था, जिसके साथ उसके शारीरिक संबंध भी थे। इस बात की भनक पत्नी को चल चुकी थी। जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता था। पति की बे बेवफाई से वह पूरी तरह टूट चुकी थी। उसने लिखा-जिसके लिए मैंने पूरे परिवार को छोड़ा, सब त्याग किया उसने ही मुझे धोखा दिया, तो ऐसे जिंदगी जीने से क्या मतलब, जिसने ऐसा किया उसे भी जीने का अधिकार नहीं है। साथ में लिखा-माता पिता के जाने के बाद बच्चों का क्या होगा, इसलिए दोनों को भी मार दिया।

पत्नी ने कैसे किया पति और बच्चों का मर्डर

पुलिस जांच में पता चला है कि चंचल कई पहले से पति और बच्चों की हत्या करने की प्लानिंग कर चुकी थी। गुरुवार रात को उसकी सास बाहर गई थी, इसी का फायदा उठाकर उसने बच्चों और पति को नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद बोहोश होने पर रस्सी से उनका गला घोंट दिया। फिर उसने खुद फांसी लगा ली। पति के धोखा देने के बाद वह बेहद नफरत करने लगी थी। उसने लिखा है कि मैं जिसे दिल और जान से प्यार करता हूं वह बाहर जाकर मुंह मारता है। इतना ही नहीं बच्चों को मारने की एक वजह यह भी है कि यह उसकी अंश थे, वह पति को ऐसी सजा देना चाहती थी, ताकि फिर कभी कोई पति अपनी पत्नी को धोखा नहीं दे।