DUSU Election 2026 में ABVP के अध्यक्ष उम्मीदवार Yash Dabas कौन हैं? जानें उनकी शिक्षा, SGTB Khalsa College, CLC, Buddhist Studies, इंटरनेशनल टेनिस करियर और छात्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दे।

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती के बीच अध्यक्ष पद के मुकाबले पर हर किसी की नज़रें टिकी हुई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस बार प्रेसिडेंट पद के लिए यश डबास को मैदान में उतारा है, जिनका सीधा मुकाबला नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के प्रत्याशी विजय शंकर से है। वोटों की गिनती में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जहां डबास कभी आगे तो कभी पीछे चल रहे हैं।

DUSU Election 2026: कौन हैं यश डबास?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना में अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला चर्चा में है। वोटों की गिनती के दौरान दोनों के बीच बढ़त बदलती रही। यश डबास ABVP की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। यश डबास दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके के कंझावला से आते हैं। छात्र राजनीति में आने से पहले उनकी पहचान एक टेनिस खिलाड़ी के तौर पर भी रही है। उनकी प्रोफाइल के मुताबिक, वह करीब छह साल से ABVP से जुड़े छात्र कार्यकर्ता हैं।

Scroll to load tweet…

Yash Dabas Education: कहां से की पढ़ाई?

यश डबास ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज (SGTB Khalsa College) से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से कानून की पढ़ाई की। फिलहाल वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी रही है। यही वजह है कि उनकी प्रोफाइल में पढ़ाई, खेल और छात्र गतिविधियां तीनों प्रमुख रूप से दिखाई देती हैं।

Yash Dabas Tennis Career: इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व

राजनीति और पढ़ाई के अलावा यश डबास की पहचान एक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी के रूप में भी रही है। उन्होंने 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' और ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और सर्बिया जैसे देशों में आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) के कई टूर्नामेंट्स में देश के लिए टेनिस खेला है।

DUSU Election 2026: छात्र सुरक्षा और हॉस्टल बड़ा मुद्दा

चुनाव प्रचार के दौरान यश डबास ने छात्रों की सुरक्षा और आवास से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कॉलेजों और महिला हॉस्टलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने, पिंक बूथ और CCTV लगाने की बात कही। हॉस्टल और PG की सुरक्षा के लिए सेफ्टी ऑडिट तथा छात्रों के लिए अधिक हॉस्टल सुविधा की मांग भी उनके प्रमुख मुद्दों में रही है। ABVP के केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष पद के लिए यश डबास के अलावा उपाध्यक्ष पद पर इशू मौर्य, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह उम्मीदवार हैं।