MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?

Education Budget 2026: बजट 2026 में एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। जिसमें हर जिले में लड़कियों के हॉस्टल, 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स और स्पेस रिसर्च में छात्रों को नए चांस मिलेंगे। जानिए छात्रों के लिए क्या-क्या नया आने वाला है?

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 01 2026, 01:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
केंद्रीय बजट 2026: एजुकेशन बजट में छात्रों के लिए नया क्या?
Image Credit : GeminiAI

केंद्रीय बजट 2026: एजुकेशन बजट में छात्रों के लिए नया क्या?

केंद्रीय बजट 2026 में शिक्षा के क्षेत्र को लेकर सरकार ने कुछ बड़े और महत्वाकांक्षी कदम उठाने की घोषणा की है। इसका मकसद न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है, बल्कि छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं और अनुभव आधारित सीखने के मौके भी तैयार करना है। सरकार ने बताया कि ये कदम विशेष रूप से युवाओं, लड़कियों और रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए फायदेमंद होंगे।

24
5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स का निर्माण
Image Credit : Asianet News

5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स का निर्माण

सरकार ने राज्यों की मदद करने का ऐलान किया है ताकि चुनौती आधारित योजना के तहत 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स बनाई जा सकें। ये टाउनशिप्स बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के पास होंगी। इन जोन में कई यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूट, स्किल सेंटर और रहने के लिए कॉम्प्लेक्स तैयार किए जाएंगे। इससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा और रोजगार की बेहतर संभावनाएं मिलेंगी।

Related Articles

Related image1
Now Playing
Budget 2026 : केंद्र सरकार के 3 कर्तव्य, 6 फोकस एरिया में निर्मला सीतरमण का पूरा बजट
Related image2
Tourism Budget 2026: देश की इन 15 आर्किटेक्चर साइट्स की किस्मत बदलेगी मोदी सरकार
34
हर जिले में लड़कियों का हॉस्टल
Image Credit : ANI

हर जिले में लड़कियों का हॉस्टल

उच्च शिक्षा में, खासकर STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स) संस्थानों में लंबे समय तक पढ़ाई और लैब वर्क करना लड़कियों के लिए कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने हर जिले में 1 लड़कियों का हॉस्टल बनाने के लिए वित्तीय मदद देने की योजना बनाई है।

44
एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा
Image Credit : X

एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा

बजट में यह भी ऐलान किया गया है कि एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में छात्रों को इमर्सिव यानी अनुभव आधारित सीखने के मौके मिलें। इसके लिए 4 टेलीस्कोप और प्लेनेटेरियम सुविधाओं को नया बनाया जाएगा या अपग्रेड किया जाएगा। इनमें शामिल हैं-

  • नेशनल लार्ज सोलर टेलीस्कोप
  • नेशनल लार्ज ऑप्टिकल इन्फ्रारेड टेलीस्कोप
  • हिमालयन चंद्रा टेलीस्कोप
  • COSMOS 2 प्लेनेटेरियम

इन पहलों से न सिर्फ शोधकर्ताओं और छात्रों को मदद मिलेगी, बल्कि भारत वैज्ञानिक और तकनीकी उन्नति के रास्ते पर भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
केंद्रीय बजट
राष्ट्रीय समाचार
शिक्षा समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'पापा-मम्मी नहीं हैं, दादा की पेंशन आने पर लूंगा ड्रेस', बच्चे की बात सुन पिघला टीचर का दिल-WATCH VIDEO
Recommended image2
कौन है वो 11 भारतीय? जिन्होंने U Visa पाने के लिए अमेरिका में रची नकली डकैती...कैसे खुला राज?
Recommended image3
Mojtaba Khamenei की खबर दो-पाओ 93 करोड़ का इनाम, US के टारगेट पर ईरान के टॉप 10 अधिकारी
Recommended image4
US Iran War: ईरान की 'दुखती रग' पर अमेरिका का हमला, एक झटके में सब तबाह
Recommended image5
Iran Tanker Attack में मारे गए देवनंदन प्रसाद सिंह आखिर कौन थे? जिनके परिवार ने खोला बड़ा राज!
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
Budget 2026 : केंद्र सरकार के 3 कर्तव्य, 6 फोकस एरिया में निर्मला सीतरमण का पूरा बजट
Recommended image2
Tourism Budget 2026: देश की इन 15 आर्किटेक्चर साइट्स की किस्मत बदलेगी मोदी सरकार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved