El Nino: भारत पर मंडराया बड़ा खतरा, IMD की डराने वाली भविष्यवाणी से टेंशन में किसान
प्रशांत महासागर में 'एल नीनो' (El Niño) वेदर सिस्टम आधिकारिक तौर पर एक्टिव हो गया है। यह भारत के दक्षिण-पश्चिम मानसून पर बहुत बुरा असर डालेगा। इस घटना के कारण देश के कई हिस्सों में सूखे का खतरा मंडराने लगा है।
15

Image Credit : X
दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिकों का डर अब सच हो गया है। प्रशांत महासागर में 'एल नीनो' (El Nino) वेदर सिस्टम आधिकारिक तौर पर एक्टिव हो गया है, जो भारत के लिए बड़ी मुसीबत ला सकता है। यह मौसमी घटना दक्षिण-पश्चिम मानसून पर बहुत बुरा असर डालेगी, जिससे पूरे देश में चिंता का माहौल है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
Image Credit : X
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और अर्थ सिस्टम साइंस ऑर्गेनाइजेशन (ESSO) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, एल नीनो के असर से आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होंगे। एक्सपर्ट्स ने पुष्टि की है कि देश के कई हिस्सों में सामान्य से बहुत कम बारिश होगी और भयंकर सूखे जैसी स्थिति बन सकती है।
35
Image Credit : Asianet News
आमतौर पर 15 जून तक देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून आ जाता है। लेकिन, प्रशांत महासागर में बने एल नीनो संकट के कारण मानसून की हवाओं के आने में देरी हो गई है। बारिश न होने से देशभर में किसानों के बुवाई के काम पूरी तरह रुक गए हैं, जिससे कृषि सेक्टर को सीधा झटका लगा है।
45
Image Credit : 2026 Heatwave In India Extreme North India Summer Hot Weather IMD Alert Delhi temperature to rise Mega El Nino Fears
मौसम विभाग के अनुसार, एल नीनो के प्रभाव से दो बड़े खतरे हैं; पहला, तापमान में भारी बढ़ोतरी और दूसरा, बारिश की कमी। भारतीय कृषि पूरी तरह से मानसूनी बारिश पर निर्भर है, इसलिए बारिश की कमी का सीधा असर देश के करोड़ों लोगों और भारत की पूरी अर्थव्यवस्था (Economy) पर बहुत खतरनाक तरीके से पड़ेगा।
55
Image Credit : X
एल नीनो के एक्टिव होने से पैदा होने वाले हालात से निपटने के लिए भारत सरकार और मौसम विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं। बारिश की कमी से पैदा होने वाले पानी के संकट और कृषि संकट से निपटने के लिए सरकार पहले से ही कई तरह की precautionary योजनाएं बना रही है। हालांकि, इस समुद्री संकट ने फिलहाल देश के लोगों की नींद उड़ा दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos