Mumbai Manisha Building Fire :मुंबई के जुहू इलाके में 11-मंजिला रिहायशी इमारत में आखिर आग कैसे लगी। आग लगने के पीछे की क्या वजह है? इस अग्निकांड में क्या लोगों की जान गई है?

मुंबई से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां जुहू इलाके में गुरुवार को मनीषा बिल्डिंग नाम की एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग का धुआं इतना भयानक था कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। जिसे देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं मुंबई फायर डिपार्टमेंट ने इस बारे में जानकारी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोग नींद में थे और बिल्डिंग निकल रहा था धुआं

बताया जाता है कि मुंबई की 11 मंजिला इमारात में यह आग छठी मंजिल पर लगी। इस दौरान अधिकतर लोग सोए हुए थे। क्योंकि मुंबई के लोग अक्सर देर रात तक जागते हैं, पूरा शहर ऑल नाइट ओपन रहता है। वहीं आग की सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग की कम से कम 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आपातकालीन दल, पुलिस और एम्बुलेंस भी तुरंत मौके पर तैनात कर दिए गए।

जानिए क्या है भीषण आग का कारण

दमकल विभाग के मुताबिक, 11-मंजिला में लगी आग की सूचना सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर मिली। इसके तुरंत बाद आग पर काबू पाने के लिए कदम उठाए गए। विभाग ने बताया, “दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।”इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। आग मुख्य रूप से छठी मंजिल के एक एसी की वजह से लगी थी। अभी तक इसमें किसी भी प्रकार की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।