फ्लाइट टिकट बुकिंग पर बड़ी अपडेट: किराए की लिमिट खत्म, जानें आप पर क्या होगा असर
Flight Ticket Price Limit Removed: केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए पर लगे फेयर कैप को हटाने का फैसला किया है। यह आदेश 23 मार्च से लागू होगा। अब एयरलाइंस कंपनियां टिकट के दाम तय करने के लिए फ्री होंगी। जानिए इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

सरकार ने क्यों वापस लिया अपना फैसला?
एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में इंडिगो (IndiGo) संकट और बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के कारण टिकट की कीमतों में जो 'असामान्य उछाल' आया था, उसे रोकने के लिए फेयर कैप लगाए गए थे। उस समय मकसद यात्रियों को लूट से बचाना था। लेकिन अब एविएशन सेक्टर में उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है और सीटों की क्षमता भी पूरी तरह बहाल हो चुकी है। इसी 'स्थिरता' को देखते हुए सरकार ने अब दखल बंद करने का फैसला लिया है।
अब तक क्या थी किराए की लिमिट
दिसंबर 2025 से लागू नियमों के तहत सरकार ने दूरी के आधार पर अधिकतम किराया तय कर रखा था। जैसे 500 किमी तक की उड़ानों के लिए किराया 7,500 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकता था। वहीं, दिल्ली-मुंबई जैसे 1,000 से 1,500 किमी वाले रूट्स पर अधिकतम 15,000 रुपए की लिमिट थी। 1,500 किमी से लंबी उड़ानों के लिए 18,000 रुपए की सीमा तय थी। 23 मार्च से ये सभी पाबंदियाँ खत्म हो जाएंगी और कीमतें पूरी तरह बाजार के हवाले होंगी।
क्या अब आसमान छुएंगे टिकट के दाम?
फेयर कैप हटने का सबसे बड़ा डर यही है कि पीक सीजन, फेस्टिवल या अचानक मांग बढ़ने पर एयरलाइंस मनमाना किराया वसूल सकती हैं। हालांकि, मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 'Pricing Discipline' बनाए रखें। सरकार ने साफ किया है कि किराया 'वाजिब और पारदर्शी' होना चाहिए। अगर एयरलाइंस ने नाजायज फायदा उठाने की कोशिश की, तो सरकार दोबारा कंट्रोल (Fare Controls) लागू करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
DGCA रखेगा 'रियल-टाइम' नजर
भले ही सरकार ने एयरलाइंस को आजादी दी है, लेकिन निगरानी और सख्त कर दी गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे सेक्टर में हवाई किराए के ट्रेंड्स पर रियल-टाइम नजर रखे। किसी भी आपात स्थिति या अचानक किराये में भारी बढ़ोतरी होने पर मंत्रालय तुरंत प्रशासनिक या नियामक कदम उठा सकता है।
यात्रियों के लिए अब क्या बदल जाएगा?
अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के मामले में और भी अलर्ट रहना होगा। चूंकि अब कोई फेयर कैप नहीं है, इसलिए 'लास्ट मिनट बुकिंग' काफी महंगी पड़ सकती है। यात्री अपने सफर का प्लान पहले से बनाएं और कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। कॉम्पिटिशन बढ़ने से कुछ रूट्स पर किराया कम भी हो सकता है, लेकिन व्यस्त रूट्स पर यह बढ़ भी सकता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

