Flydubai Flight FZ1073 के नए VIDEO में कॉकपिट के पास मची अफरा-तफरी दिखी। घायल भारतीय कैप्टन Smit Machchhar यात्रियों से ‘मदद करो’ कहते सुनाई दिए। हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आया, फिर Tabuk में इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

Flydubai Flight FZ1073: फ्लाईदुबई की तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट (FZ 1073) के अंदर का एक नया और दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार बुरी तरह घायल हालत में यात्रियों से मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। ओमान के रहने वाले को-पायलट ने अचानक कॉकपिट के अंदर कैप्टन पर जानलेवा हमला कर दिया था और विमान को क्रैश करने की खतरनाक कोशिश की थी। गनीमत यह रही कि कैप्टन मच्छार ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्री अंदर दौड़ पड़े और इस बड़ी आपदा को टाल दिया गया।

Scroll to load tweet…

Flydubai VIDEO: ‘उसने मुझे कई बार मारा’

वीडियो में कैप्टन मच्छार खून से लथपथ नजर आते हैं। एक अन्य फुटेज में उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाए कॉकपिट के बाहर देखा गया। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने यात्रियों को बताया कि को-पायलट ने उन्हें कई बार मारा। वह अपने घायल हाथ को हिला पा रहे थे, लेकिन मुट्ठी बंद करने में परेशानी हो रही थी। घटना के दौरान यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को काबू किया। इजरायली यात्री Yaniv Hayun समेत कुछ लोगों ने हमलावर को रोकने में मदद की। विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी बाद में विमान को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

Scroll to load tweet…

Smit Machchhar: खून से लथपथ दिखे भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार

वायरल फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे यात्रियों और इजरायली प्लंबर यानीव हायुन ने अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर को-पायलट को दबोच लिया। हमले में कैप्टन स्मित मच्छार बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिनके हाथ और गर्दन पर गहरे घाव थे। वीडियो में खून से सनी टी-शर्ट पहने और ऑक्सीजन मास्क लगाए कैप्टन दर्द से कराहते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि "उसने मुझे कई बार मारा।" इस बीच विमान महज़ दो मिनट में 17,000 फीट नीचे गोता लगा चुका था, लेकिन ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर किसी तरह सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली।

Flydubai Attack: हमले के पीछे क्या था मकसद?

को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई है। इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने घटना को विमान को गिराने की कोशिश बताया और को-पायलट को लेकर गंभीर दावे किए हैं। हालांकि, हमले की असली वजह और मकसद की जांच अभी कई देशों की एजेंसियां कर रही हैं। भारतीय कैप्टन मच्छार को इलाज के बाद UAE ले जाया गया है। उन्होंने गंभीर चोटों के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों और क्रू को हस्तक्षेप का मौका दिया। यही कदम इस पूरे घटनाक्रम में बेहद अहम साबित हुआ।