Bangladesh Crime News: बांग्लादेश के रंगपुर से दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां एक रिटायर्ड शिक्षक समेत उनके पूरे हिंदू परिवार की हत्या कर दी गई. घर के अलग-अलग कोनों से चार सदस्यों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है.

Bangladesh Hindu Family: बांग्लादेश के रंगपुर में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही हिंदू परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

जिन लोगों की हत्या की गई है, उनमें एक रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और महज 12 साल का एक बेटा शामिल है. एक झटके में पूरा का पूरा परिवार खत्म कर दिया गया. हत्यारों ने घर के किसी भी सदस्य को नहीं बख्शा.

घर के अंदर हर तरफ दिखा मौत का मंजर

इस हत्याकांड की सबसे डरावनी बात शवों के मिलने का तरीका है. परिवार के मुखिया, जो एक रिटायर्ड शिक्षक थे, उनका शव घर की छत पर मिला. यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है कि आखिर उन्हें छत पर ले जाकर क्यों मारा गया.

घर का मंजर और भी खौफनाक हो जाता है जब पता चलता है कि शिक्षक की पत्नी और बेटी का शव घर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला. ऐसा लगता है कि उन्होंने भागने या खुद को बचाने की कोशिश की होगी.

लेकिन सबसे दिल दुखाने वाला दृश्य बेड के नीचे का था. परिवार के सबसे छोटे सदस्य, 12 साल के मासूम बेटे का शव बेड के नीचे से बरामद किया गया. सोचकर ही सिहरन होती है कि उस बच्चे पर क्या गुजरी होगी.

पूरे परिवार खत्म

यह घटना सिर्फ एक हत्याकांड नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार का सफाया है. एक सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को पढ़ाने में लगा दी, उनका अंत इस तरह हुआ. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी की भी जान ले ली गई.

हत्यारों की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक 12 साल के बच्चे को भी मारने से पहले एक बार नहीं सोचा. इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे की वजह क्या है, यह अभी साफ नहीं है. लेकिन जिस तरह से घर के अलग-अलग हिस्सों में शव मिले हैं, वह किसी गहरी साजिश और क्रूरता की ओर इशारा करता है.