MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • SHOCKING VIDEO: फायरिंग, लहराई कृपाणें और उड़ती पगड़ियां: जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प, 11 घायल

SHOCKING VIDEO: फायरिंग, लहराई कृपाणें और उड़ती पगड़ियां: जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प, 11 घायल

Gurudwara Violence: जर्मनी के मोर्स (डुइसबर्ग) गुरुद्वारे में प्रबंधन समिति चुनाव और फंड विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। चाकू, कृपाण और कथित गोलीबारी में 11 लोग घायल हुए। करीब 40 लोग शामिल बताए गए। पुलिस जांच जारी, एक संदिग्ध हिरासत में। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 21 2026, 09:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Germany Gurudwara Violence News 2026: जर्मनी के मोर्स शहर के डुइसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारा सोमवार को उस समय हिंसा का केंद्र बन गया, जब दो गुटों के बीच अचानक टकराव हो गया। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। धार्मिक शांति के लिए पहचाने जाने वाले इस स्थल के भीतर हुई यह घटना स्थानीय समुदाय और सुरक्षा एजेंसियों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है।

25
Image Credit : X

धार्मिक स्थल में बढ़ा तनाव, बाहर निकली हिंसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प की शुरुआत गुरुद्वारे की नई प्रबंधन समिति के गठन और फंड के नियंत्रण को लेकर हुए विवाद से हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने चाकू और कृपाण जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्थिति बेहद तनावपूर्ण दिखाई दे रही है, जहां लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं और अफरा-तफरी का माहौल है।

🤯🇩🇪 Shocking scenes from Gurdwara Duisburg, Germany:

Sikhs fighting inside sacred space, turbans flying, kirpans drawn on each other over Golak money, and a forced takeover by the previous management, who lost the election.

This violence isn't random. It's the direct result of… pic.twitter.com/47h4lni6w1

— Allen Hampton (@Hamp_Allen) April 20, 2026

Related Articles

Related image1
Now Playing
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी Kinjal Shah ने बताया क्या है पूरा मामला
Related image2
Audi Germany Layoffs: ऑडी के कर्मचारियों को झटका, जाएंगी 7,500 नौकरियां, Volkswagen ग्रुप में कुल छंटनी 48,000 के करीब
35
Image Credit : X

पेपर स्प्रे से लेकर कथित गोलीबारी तक, हालात बेकाबू

जर्मन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस झड़प में लगभग 40 लोग शामिल थे। चश्मदीदों का दावा है कि हिंसा के दौरान पेपर स्प्रे का उपयोग किया गया और यहां तक कि एक पिस्तौल से गोली चलने की भी बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद मौके पर विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह हमला पूर्व नियोजित था या अचानक भड़का विवाद था।

45
Image Credit : X

फंड और नेतृत्व विवाद बना हिंसा की जड़

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरुद्वारे के पूर्व और वर्तमान प्रबंधन सदस्यों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। मुख्य विवाद फंड के नियंत्रण और प्रशासनिक अधिकारों को लेकर बताया जा रहा है। कुछ स्थानीय सदस्यों का कहना है कि अंदरूनी सत्ता संघर्ष ने इस घटना को जन्म दिया।

55
Image Credit : X

जांच जारी, संदिग्ध हिरासत में

घटना में घायल सभी 11 लोगों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल से कुछ कारतूस के खोखे भी बरामद हुए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि संभवतः ब्लैंक-फायरिंग पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। जर्मन प्रशासन अब इस मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि धार्मिक स्थल के भीतर इतनी गंभीर हिंसा कैसे भड़की और इसके पीछे वास्तविक मास्टरमाइंड कौन हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व राजनीति
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मोजतबा खामेनेई ने US-ईरान वार्ता को दी हरी झंडी-क्या इस्लामाबाद में होगा बड़ा ब्रेकथ्रू?
Recommended image2
Sydney Migration Fraud: वीज़ा फ्रॉड में भारतीय माइग्रेशन एजेंट पर 5 साल का बैन-बड़ा खुलासा
Recommended image3
कौन है वेंडर विक्रम कुमार? जिसकी झालमुरी खाकर PM मोदी ने बना दिया लेकल से नेशनल सेंसेशन,Video
Recommended image4
Top 10 Morning News: बस हादसा, रिफाइनरी आग और IMF झटका-21 अप्रैल 2026 की 10 बड़ी खबरें
Recommended image5
धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं: ईरान का सख्त रुख, युद्ध के मैदान में नए दांव की दी चेतावनी
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी Kinjal Shah ने बताया क्या है पूरा मामला
Recommended image2
Audi Germany Layoffs: ऑडी के कर्मचारियों को झटका, जाएंगी 7,500 नौकरियां, Volkswagen ग्रुप में कुल छंटनी 48,000 के करीब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved