MLC Election Result: प्रयागराज पर भी सपा का कब्जा, मान सिंह यादव की जीत पर मनाई गई होली-दिवाली

Share this Video

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में MLC चुनाव में मान सिंह यादव की जीत के बाद समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सिविल लाइंस में जुटीं कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी को होली, दिवाली और दशहरे जैसे त्योहारों से जोड़ते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान महिला नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताया और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने BJP पर वोट चोरी के आरोप भी लगाए। देखिए, मान सिंह यादव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा और 2027 को लेकर क्या संदेश दिया।

Related Video