Ghaziabad Crime News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने चेहरे-सीना और पेट में 6 गोलियां मारीं। वजह 150 करोड़ की संपत्ति…आरोपी 2 साल पहले भाई को भी गोली मार चुका है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने खून के रिश्तों को कलंकित कर दिया है। यहां एक बेटा इतना बड़ा जल्लाद निकला कि उसने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वजह इतनी मामूली थी कि लोग उसे जानकर अपना माथा पीट रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं कातिल बेटा वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने शब कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 चेहरे-सीना और पेट में मारी 6 गोलियां

दरअसल, यह घटना बुधवार रात करीब 12 बजे के आसपास मोदीनगर थाने क्षेत्र की है। जहां 32 साल के निखिल नेहरा ने अपने 55 वर्षीय पिता हरिओम के बीच गाजियाबाद में150 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता पर पिस्टल तान दी और चेहरे, सीने-पेट में 6 गोलियां मारीं। पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। पूरा कमरा खून से सना हुआ था। किसी तरह वह गंभीर हालत में हरिओम नेहरा को तत्काल मोदीनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2 साल पहले अपने बड़े भाई को भी मारी थी गोली

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटा निखिल शराब पीता था, इसको लेकर आए दिन उसे पिता टोकते थे। इसी बात पर उनके बीच रोजाना विवाद भी होता था। बताया जाता है कि पिता ने बेटे की गंदी आदतों की वजह से प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की थी, क्योंकि उनको शक था कि वह कहीं इसको बर्बाद नहीं कर दे। बताया जाता है कि घटना की रात भी वह शारब के नशे में घर आया था। पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि आरोपी बेटा पहले से ही अपराध नेचर का है। निखिल करीब 8 साल पहले अपने छोटे भाई नीशू को भी गोली मारी थी, लेकिन उसकी जान बच गई थी।

गाजियाबाद से लेकर दिल्ली-मेरठ तक 150 करोड़ की दौलत

बता दें कि मृतक हरिओम संपन्न किसान थे जो कि गाजियाबाद जिले के बुदाना गांव में रहते थे। परिवार में पत्नी अनीता, बड़ा बेटा निखिल और छोटा बेटा नीशू हैं। दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है। मोदीनगर में उनके नाम पर 75 बीघा जमीन और दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने एक मार्केट है। कुल मिलकार उनके पास करोड़ों की दौलत है। आसपास के लोगों के मुताबिक उनके पास कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपए की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता ने निखिल को मार्केट में दुकानें और 25 बीघा जमीन दे रखी थी, लेकिन वह बाकी संपत्ति भी अपने नाम कराना चाहता था। जिसको लेकर आरोपी बेटा पिता से झगड़ा करता था। क्योंकि पिता का कहना था कि अगर यह उसके नाम कर दी तो वह सारी जमीन बेचकर शराब पी जाएगा।