MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • ग्रेटर नोएडा : खून के 30 घंटे बाद इंसाफ की पहली आहट… बहन का कातिल मुठभेड़ में दबोचा गया

ग्रेटर नोएडा : खून के 30 घंटे बाद इंसाफ की पहली आहट… बहन का कातिल मुठभेड़ में दबोचा गया

ग्रेटर नोएडा में एकतरफा प्यार ने खूनी मोड़ ले लिया। सनकी आशिक ने युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने 30 घंटे की तलाश के बाद आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जानिए पूरी वारदात, वजह और पुलिस कार्रवाई की पूरी कहानी।

4 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 14 2026, 08:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : x@noidapolice

ग्रेटर नोएडा में युवती की हत्या, 30 घंटे में सनकी आशिक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बीते दिनों सामने आई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक पार्क के पास सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कॉल सेंटर में काम करने वाली इस युवती की मौत ने न सिर्फ परिवार को तोड़ दिया, बल्कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 30 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Asianet News

कार के नीचे मिला शव, इलाके में मच गया हड़कंप

सोमवार सुबह बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने एक कार के नीचे युवती का शव देखा। मृतका की पहचान दीपा के रूप में हुई, जो कॉल सेंटर में नौकरी करती थी और पास के किराए के मकान में रहती थी। परिजनों के मुताबिक दीपा रविवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Related Articles

Related image1
जिस घर में बसती थी गृहस्थी, वहीं हुआ कत्ल… फिरोजाबाद की रूह कंपा देने वाली कहानी
Related image2
भाई करता रहा रातभर कॉल… सुबह मिली बहन की लाश! आखिरी घंटों की कहानी रुला देगी?
35
Image Credit : X

CCTV और सर्विलांस से खुली हत्या की परतें

इस सनसनीखेज वारदात के बाद नोएडा कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर छह विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच की कमान एसीपी सार्थक सेगर और एसीपी हेमंत उपाध्याय को सौंपी गई, जबकि थाना बीटा-2 प्रभारी विनोद कुमार ने ऑपरेशन को लीड किया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने धीरे-धीरे पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं। फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई, जो लंबे समय से युवती के संपर्क में था।

45
Image Credit : Getty

दोस्ती और रिश्ते का दबाव बना हत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक युवती पर लगातार दोस्ती और रिश्ते का दबाव बना रहा था। युवती के बार-बार इनकार करने से वह बुरी तरह सनकी हो गया। 11 जनवरी की रात ई-ब्लॉक बीटा-1 क्षेत्र में आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को सेक्टर इलाके में फेंक दिया, ताकि पहचान और शक से बचा जा सके।

मंगलवार शाम ढकिया वाले बाबा गोलचक्कर के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान अंकित कुमार, निवासी गांव जैत वैशपुर सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से मृतका का मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और चोरी की गई कार बरामद की है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम(थाना बीटा-2, थाना इकोटेक-1 व स्वाट टीम) व दुर्घटना का रूप देने वाले हत्यारोपी अभियुक्त के मध्य हुई मुठभेड़ में अभियुक्त घायल व गिरफ्तार।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, मृतका का मोबाइल फोन व अवैध शस्त्र बरामद। pic.twitter.com/jPDwF332Cj

— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) January 13, 2026

55
Image Credit : iSTOCK

30 घंटे में खुलासा, लेकिन सवाल बरकरार

पुलिस की तेज कार्रवाई से भले ही आरोपी गिरफ्त में आ गया हो, लेकिन यह घटना एक बार फिर बताती है कि एकतरफा प्यार और जबरन रिश्ते थोपने की मानसिकता कितनी खतरनाक हो सकती है। दीपा की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं शहर में महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सोच पर बहस तेज हो गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए मजबूत सबूत पेश किए जाएंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar Rescue: नेपाल में फंसे 100 तीर्थयात्रियों को निकाला, ट्रेन से महाराष्ट्र भेजा
Recommended image2
Ola Scam: 60 KM के लिए थमा दिया ₹5,662 का बिल, 240 KM एक्स्ट्रा चार्ज देख यात्री के होश उड़े
Recommended image3
Nepal Flood News: 579 मौतों के बाद भी नई तबाही का खतरा, जानें बाढ़ से जुड़े 15 लेटेस्ट अपडेट
Recommended image4
Kedarnath Yatra: 15 सितंबर से फिर उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर, दूसरे चरण की तैयारियां पूरी
Recommended image5
Nepal Flood Alert: नेपाल में फिर मचेगी तबाही? चीन का बड़ा अलर्ट, कभी भी फट सकती है झील!
Related Stories
Recommended image1
जिस घर में बसती थी गृहस्थी, वहीं हुआ कत्ल… फिरोजाबाद की रूह कंपा देने वाली कहानी
Recommended image2
भाई करता रहा रातभर कॉल… सुबह मिली बहन की लाश! आखिरी घंटों की कहानी रुला देगी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved