MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • जिस घर में बसती थी गृहस्थी, वहीं हुआ कत्ल… फिरोजाबाद की रूह कंपा देने वाली कहानी

जिस घर में बसती थी गृहस्थी, वहीं हुआ कत्ल… फिरोजाबाद की रूह कंपा देने वाली कहानी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में संपत्ति विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और सिर धड़ से अलग कर ड्रम में छिपा दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 13 2026, 11:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@priyarajputlive

संपत्ति विवाद ने ली जान: फिरोजाबाद में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या, सिर ड्रम में छिपाया

उत्तर प्रदेश में घरेलू कलह और संपत्ति विवाद से जुड़ी हत्याओं की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। फिरोजाबाद जिले से सामने आया मामला न सिर्फ दिल दहला देने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आपसी झगड़े किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकते हैं। नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला नंदे गांव में एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई, जहां उसका सिर धड़ से अलग कर घर में ही छिपा दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Asianet News

सुबह मिली सूचना, घर पहुंचते ही सन्न रह गई पुलिस

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव के एक घर में महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जो देखा, वह किसी को भी झकझोर देने वाला था। घर के अंदर चारपाई पर महिला का सिर कटा शव पड़ा था। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान लता देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब 25 साल पहले आशुतोष नामक युवक से हुई थी।

Related Articles

Related image1
संभल हिंसा में बड़ा मोड़! CO अनुज चौधरी पर FIR
Related image2
Atmanirbhar UP: बुंदेलखंड में महिला उद्यमिता की नई कहानी, झांसी की प्रवेश कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
35
Image Credit : Getty

लंबे समय से चल रहा था संपत्ति को लेकर विवाद

जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के लोगों के अनुसार इस मुद्दे पर घर में अक्सर तनाव रहता था। सोमवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, विवाद के दौरान आशुतोष ने गुस्से में आकर लता देवी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर शव के सिर को धड़ से अलग किया और उसे एक ड्रम में छिपा दिया, ताकि वारदात को छुपाया जा सके।

45
Image Credit : Getty

ड्रम से बरामद हुआ सिर, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां एक ड्रम के अंदर से महिला का सिर बरामद किया गया। सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका का भाई संजीव दीक्षित मौके पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि आशुतोष और उसके भाइयों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। संजीव ने यह भी बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उसकी बहन के साथ पहले भी मारपीट की जाती थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस हत्या में और कौन-कौन शामिल था।

55
Image Credit : Getty

गांव में दहशत और आक्रोश

इस घटना के बाद नगला नंदे गांव में दहशत का माहौल है। लोग स्तब्ध हैं कि पारिवारिक विवाद इस कदर खौफनाक अंजाम तक पहुंच सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए साक्ष्य मजबूत किए जा रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Flood: लाशों से पटे 4 जिलों के मुर्दाघर, 100 KM दूर बह गए शव..नेपाल के ग्राउंड जीरो से दर्दनाक रिपोर्ट
Recommended image2
कौन सी है वो झील, जिस पर चीन-नेपाल की नजर? फटी तो क्या आएगी दूसरी जल प्रलय?
Recommended image3
Sonia Gandhi Book: सोनिया की किताब पर सियासत तेज, BJP ने कांग्रेस को घेरा
Recommended image4
Now Playing
PM Modi का 2-Nation Tour शुरू! Uzbekistan से Bishkek तक बड़ा संदेश, दुनिया की नजर
Recommended image5
बाढ़ के बीच चीन की 'काली करतूत'! तिब्बत में तबाही छिपाने के लिए रातों-रात गायब किए खौफनाक Videos
Related Stories
Recommended image1
संभल हिंसा में बड़ा मोड़! CO अनुज चौधरी पर FIR
Recommended image2
Atmanirbhar UP: बुंदेलखंड में महिला उद्यमिता की नई कहानी, झांसी की प्रवेश कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved