Indian killed in USA: गुजरात के कारोबारी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरेश परसोत्तमदास पटेल नाम के ये शख्स टेनेसी के जैक्सन शहर में अपनी दुकान में थे।सबसे दुखद बात ये है कि इस पूरी घटना के वक्त उनकी 19 साल की बेटी भी वहीं मौजूद थी।

अमेरिका में गुजाराती करोबारी सुरेश परसोत्तमदास पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात के वक्त उनकी 19 साल की बेटी के सामने घटी। मासूम पापा पापा चीखती रही और हमलावर फायर करके फरार हो गए। इस घटना के बाद और अमेरिका में हो रहे ऐसे अपराधों की खबरों से वहां पर रह रहे भारतीय लोगों में डर और बेचैनी बढ़ रही है।

कौन थे कारोबारी सुरेश पटेल?

  • 62 साल के सुरेश परसोत्तमदास पटेल गुजरात में मूल रूप से मेहसाणा जिले के आखज गांव के रहने वाले थे। वह
  • पिछले करीब 30 सालों से अमेरिका में रह रहे थे।
  • उन्होंने जैक्सन शहर में अपनी ये नई दुकान सिर्फ एक हफ्ता पहले ही शुरू की थी।

गुजरात के गांव में पसरा मातम

इस घटना के बारे में बताते हुए आखज गांव के ही रहने वाले दिनेश सुथार ने कहा, "इस दुखद खबर के बाद मेहसाणा जिले के आखज गांव में मातम पसर गया है। सुरेश परसोत्तमदास पटेल हमारे गांव के ही थे और करीब 30 साल पहले अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने आगे बताया, "सुरेश पटेल लंबे समय तक शिकागो में रहे थे और जैक्सन शहर में उन्होंने अपना नया स्टोर सिर्फ एक हफ्ता पहले ही शुरू किया था।

मास्क पहनकर स्टोर में घुसा था आरोपी

सुथार ने घटना का जिक्र करते हुए कहा, “20 अगस्त, 2026 की रात को एक लुटेरा उनकी दुकान में घुसा। उसने मास्क, जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी। आरोपी ने पहले कैश दराज से डॉलर चुराए और फिर सुरेश पटेल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.” उन्होंने यह भी बताया, "इस पूरी खौफनाक वारदात के दौरान उनकी 19 साल की बेटी पास ही खड़ी थी।