CEC Gyanesh Kumar Family: ज्ञानेश कुमार की फैमिली में कौन-कौन हैं? जानिए दोनों बेटियां क्या करती हैं, दामाद कौन हैं और ज्ञानेश कुमार के पिता, भाई, परिवार के अन्य सदस्यों की डिटेल्स।

Gyanesh Kumar Family Details: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इन दिनों चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन उनकी चर्चा सिर्फ संवैधानिक पद तक सीमित नहीं है। उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी खासा दिलचस्प है। अब ज्ञानेश कुमार की चर्चा के बीच उनका परिवार भी सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि ज्ञानेश कुमार के परिवार में प्रशासन, राजस्व, पुलिस और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई लोग हैं। जानकारी के अनुसार ज्ञानेश कुमार की दो बेटियां हैं। जानिए ज्ञानेश कुमार की फैमिली में कौन-कौन हैं और क्या करती हैं बेटियां, उनके लाइफ की खास बातें।

नोएडा की DM हैं बेटी मेधा रूपम

ज्ञानेश कुमार की बड़ी बेटी मेधा रूपम 2014 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की। मेधा रूपम की पहचान सिर्फ एक ब्यूरोक्रेट के तौर पर नहीं है। वह राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर भी रह चुकी हैं और केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। जुलाई 2025 में उन्हें गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा का जिलाधिकारी बनाया गया। वह जिले की पहली महिला DM बनीं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक वह अभी भी गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी हैं।

ये भी पढ़ें- SIR विवाद के बीच फिर सुर्खियों में ज्ञानेश कुमार, IIT कानपुर से IAS और गृह मंत्रालय से CEC तक का सफर

पति मनीष बंसल भी IAS, संभाल रहे आगरा की कमान

मेधा रूपम के पति मनीष बंसल भी 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से BTech और MTech किया और UPSC में ऑल इंडिया रैंक 53 हासिल की। फिलहाल वह आगरा के जिलाधिकारी हैं। आगरा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उनका नाम DM के तौर पर दर्ज है।

छोटी बेटी अभिश्री IRS अधिकारी

ज्ञानेश कुमार की छोटी बेटी अभिश्री भी सिविल सेवा में हैं। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की और 2017 की UPSC परीक्षा के जरिए IRS में चयनित हुईं। वह आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात बताई जाती हैं।

अभिश्री के पति अक्षय लबरू भी IAS अधिकारी हैं। वह जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं और फिलहाल श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर हैं। श्रीनगर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उनका नाम इस पद पर दर्ज है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी? चुनाव आयोग में 10 महीने में 14 बार क्यों जताई आपत्ति

परिवार में IAS-IPS और डॉक्टर भी

ज्ञानेश कुमार के परिवार में उनके भाई मनीष कुमार IRS अधिकारी हैं। उनकी बहन रोली के पति उपेंद्र जैन 1991 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं। परिवार की पुरानी पीढ़ी भी सेवा क्षेत्र से जुड़ी रही है। उनके पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ चिकित्सा पदों पर रहे और उनकी मां सत्यवती योग से जुड़ी रही हैं।

मीडिया रिपोर्टों में ज्ञानेश कुमार के विस्तारित परिवार में 28 डॉक्टरों के होने का भी उल्लेख मिलता है। हालांकि यह आंकड़ा सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध आधिकारिक पारिवारिक रिकॉर्ड के बजाय मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है।