Uttarakhand Weather: देवभूमि कहने जाने वाले उत्तराखंड के कई जिलों में भीषण बारिश हो रही है। बरसात की वजह से हुए हादसों में 24 घंटे के अंदर 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून (उत्तराखंड): भारत के अधिकतर राज्यों में भारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तर भारत और खासकर उत्तराखंड के कई इलाकों में मसूलाधार पानी गिर रहा है। देहरादून में इतनी भीषण बारिश हुई कि एक कार बरसाती नदी में बह गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर बारिश की वजह से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

देहरादून से नैनीताल तक भीषण बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को उत्तराखंड के तीन जिलों- देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी और तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। अनुमान है कि उत्तराखंड में 7 सितंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

रुद्रप्रयाग कुदर बरपा रही कहर

  • रुद्रप्रयाग जिले के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छा गया है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
  • बारिश और कोहरे की इस जुगलबंदी ने जिले में सफर करना मुश्किल कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खराब मौसम ने ग्रामीण इलाकों में भी सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। लगातार बारिश और मिट्टी में ज्यादा नमी के कारण खेती-किसानी का काम ठप पड़ गया है।
  • IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल हैं। सभी जिलों में बिजली कड़कने और तेज बारिश का अनुमान है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान

  • 4 सितंबर: नैनीताल, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पूरे राज्य में बिजली कड़कने और तेज बारिश की संभावना है।
  • 5 सितंबर: देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
  • इससे पहले, मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने 2 सितंबर की सुबह 10 बजे तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।
  • आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, यह अलर्ट मंगलवार दोपहर 3:58 बजे से अगले 18 घंटों के लिए था, जिसमें गरज, बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई थी।
  • इससे प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैंती, रामनगर, भीमताल, 
    टडच90हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली और द्वाराहाट के साथ-साथ आसपास के इलाके शामिल थे। (ANI)ॉ