1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया है। 250 AI कैमरों, 3500 सुरक्षाकर्मियों और 14 जोन में बांटे गए मैदान में 50 हजार की भीड़ जुटने की उम्मीद है। जानिए एंट्री और सिक्योरिटी के पूरे नियम।

INDIA Alliance Rally Security: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है। करीब 50 हजार लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा हाई-टेक घेरा तैयार किया है कि परिंदा भी पर न मार सके। 12 एकड़ में फैले पूरे मैदान को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) में कथित धांधली को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए यह विरोध प्रदर्शन बुलाया गया है।

High Tech Police Surveillance: फेस स्कैनिंग और लाइव कंट्रोल रूम से पैनी नजर

  • 250 हाई-डेफिनिशन कैमरे: पूरे कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे, प्रवेश और निकास द्वारों पर नज़र रखने के लिए 200 से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • AI और बॉडी-वर्न कैमरे: पहली बार सुरक्षा बल चेहरे की पहचान करने वाले AI-सक्षम कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी बॉडी कैमरे पहने नज़र आएंगे।
  • अस्थायी कंट्रोल रूम: मैदान के अंदर ही एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से लाइव फुटेज देखकर सुरक्षा बल भीड़ की हर हरकत पर तुरंत एक्शन ले सकेंगे।

Multi Layer Security Plan: 14 ज़ोन और 3500 जवानों का कड़ा पहरा

  • 14 ज़ोन में बंटा मैदान: 12 एकड़ के मैदान को 14 अलग-अलग सुरक्षा ज़ोन में बांटा गया है, जिसकी कमान ACP रैंक के अधिकारियों के हाथ में रहेगी।
  • विशाल सुरक्षा बल: दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री (CAPF) के लगभग 3,000 से 3,500 जवान मैदान में मुस्तैद रहेंगे।
  • 2 लेवल की चेकिंग: मैदान में आने वाले हर शख्स को डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर और मेटल डिटेक्टर हैंड-स्कैनिंग जैसे दो कड़े सुरक्षा मानकों से गुजरना होगा।

Ramlila Maidan Entry Rules: आम जनता और वीआईपी के लिए तय नियम

  • लिमिटेड गेट एंट्री: मैदान के कुल आठ गेटों में से केवल 3 गेट ही आम जनता की एंट्री के लिए खोले जाएंगे।
  • अलग वीआईपी रास्ते: VIP मेहमानों और वरिष्ठ पुलिस अफसरों के आने-जाने के लिए अलग-अलग आरक्षित गेट तय किए गए हैं।
  • इवेकुएशन और टाइम लिमिट: आपात स्थिति से निपटने के लिए स्पेशल इमरजेंसी एक्जिट बनाए गए हैं। आयोजकों को सख्त निर्देश हैं कि रैली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही चलेगी और रात में रुकने की इजाजत बिल्कुल नहीं होगी।