MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Indian Oil Tanker Attack: IRGC एक्शन से हड़कंप! भारत का विरोध, तेहरान का दावा-सब ठीक है, सच क्या है? Watch

Indian Oil Tanker Attack: IRGC एक्शन से हड़कंप! भारत का विरोध, तेहरान का दावा-सब ठीक है, सच क्या है? Watch

होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय तेल टैंकरों पर गोलीबारी के बाद भारत-ईरान तनाव बढ़ा, भारत ने विरोध जताया। तेहरान ने रिश्ते “मज़बूत” बताए, लेकिन IRGC की कार्रवाई से समुद्री सुरक्षा, तेल आपूर्ति और वैश्विक शिपिंग संकट गहराया।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 19 2026, 08:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Indian Oil Tanker Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ( Strait of Hormuz) में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की ओर से एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने कूटनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। भारत का झंडा लगे दो तेल टैंकरों पर गोलीबारी की घटना के कुछ ही घंटों बाद तेहरान के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि भारत और ईरान के रिश्ते “बहुत मज़बूत” हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब समुद्री सुरक्षा और व्यापारिक मार्गों पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।

26
Image Credit : X

गोलीबारी से बढ़ी चिंता, भारत का सख्त रुख

घटना के बाद भारत सरकार ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया। विदेश मंत्रालय, भारत (Ministry of External Affairs India) ने स्पष्ट किया कि व्यापारिक जहाज़ों और नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस घटना पर “गहरी चिंता” जताई और ईरान से सुरक्षित मार्ग बहाल करने की मांग की।

#WATCH | Hyderabad | On the shooting incident involving two Indian-flagged ships in the Strait of Hormuz, Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of Iran’s Supreme Leader in India, says, "The relationship between Iran and India is very strong and I don't know anything about… pic.twitter.com/KdsLQBkbmw

— ANI (@ANI) April 18, 2026

इलाही ने कहा, "भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत मज़बूत हैं... ईरान और भारत के बीच अच्छे रिश्तों का फ़ायदा भारत को अपना तेल हासिल करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से अपने टैंकरों को गुज़ारने में मिला है। भारत के प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ बहुत सफल बातचीत की, और विदेश मंत्री ने भी ईरान के विदेश मंत्री के साथ कई सफल बातचीत की।"

Related Articles

Related image1
US Iran War Update: घंटे भर में ही टूट गया सीजफायर! लेबनान का इज़राइल पर बड़ा आरोप
Related image2
Hormuz Blockade: Iran पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, नौसैनिक नाकेबंदी के बीच JD Vance की कड़ी चेतावनी
36
Image Credit : X

टैंकरों पर हमला: क्या था असली संकेत?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी गनबोट्स ने बिना चेतावनी भारतीय झंडे वाले जहाज़ों के पास पहुंचकर गोलीबारी की। ये टैंकर कच्चा तेल लेकर जा रहे थे और हमले के बाद उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ा। हालांकि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने वैश्विक व्यापारिक मार्गों की संवेदनशीलता को उजागर कर दिया है।

Day 40 of the #Iran#Israel & #US war: 

🚨 BIG BREAKING

Chaos in the Strait of Hormuz as audio reportedly captures an Indian tanker pleading after coming under fire, while reports claim two Indian-flagged ships carrying Iraqi oil were struck by the Iranian navy. Global energy… pic.twitter.com/k2hIkDFdqC

— Savage Spit (@Waleedahmdd) April 18, 2026

46
Image Credit : X

होरमुज़ पर कड़ा नियंत्रण और नया ‘टोल’ विवाद

ईरान ने न केवल जलडमरूमध्य पर निगरानी बढ़ाई है, बल्कि कुछ जहाज़ों पर 2 मिलियन डॉलर तक का टोल लगाने का प्रस्ताव भी रखा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) ने संकेत दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाज़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारत ने इस प्रस्ताव को लेकर कोई सहमति नहीं जताई है और निर्बाध आवाजाही का समर्थन किया है।

🚨 BREAKING: Tensions spike in the Strait of Hormuz

Iranian forces opened fire on two Indian-flagged tankers carrying Iraqi oil (~2M barrels).

Both vessels turned back. Situation escalating fast. pic.twitter.com/FEGbL6h4eY

— GRANDPA’s FREE ADVICE (@GOP_is_Gutless) April 18, 2026

56
Image Credit : X

रिश्तों की जड़ें और कूटनीतिक संतुलन

इलाही ने अपने बयान में भारत-ईरान संबंधों को 5,000 साल पुराना बताया और सांस्कृतिक व ऐतिहासिक जुड़ाव पर ज़ोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर सफल वार्ताएँ हुई हैं, जिससे सहयोग मजबूत हुआ है।

🚨 MEA summons Iran's Ambassador to India over shooting incident in the Strait of Hormuz

"Foreign Secretary conveyed India's deep concern at the shooting incident earlier today involving two Indian-flagged ships." pic.twitter.com/VzEVsTdsh0

— Global News & Geopolitics 🌍 (@GlobalNewsGeo) April 19, 2026

66
Image Credit : X

आगे क्या? जांच और रणनीतिक सतर्कता

घटना के बाद अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ईरान अपने कदमों को कैसे स्पष्ट करता है और क्या वह भारत के जहाज़ों के लिए सुरक्षित मार्ग फिर से सुनिश्चित करेगा। यह मामला सिर्फ दो देशों के रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा से भी जुड़ा है। एक तरफ कूटनीतिक बयान रिश्तों की मजबूती का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीन पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि क्या यह भरोसा व्यवहारिक कदमों में भी बदलता है या सिर्फ बयानबाज़ी तक सीमित रह जाता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
भारतीय राजनीति
इज़राइल (Israel)
अमेरिका

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Top 10 Morning News: वैश्विक संकट से लेकर IPL जीत तक-सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
Recommended image2
Ukraine Breaking: कीव सुपरमार्केट में गोलीबारी, 6 की मौत, शूटर ढेर, गनमैन का रहस्य बरकरार, Video
Recommended image3
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आग उगलेगा आसमान! प्रयागराज में हीटवेव, आगरा-लखनऊ में भी खतरनाक गर्मी
Recommended image4
Delhi Weather Today: आसमान में बादल, लेकिन आग उगलेगी दिल्ली की गर्मी! 40 पार जाएगा पारा
Related Stories
Recommended image1
US Iran War Update: घंटे भर में ही टूट गया सीजफायर! लेबनान का इज़राइल पर बड़ा आरोप
Recommended image2
Hormuz Blockade: Iran पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, नौसैनिक नाकेबंदी के बीच JD Vance की कड़ी चेतावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved