क्या नागपुर में होटल में बुलाकर IAF अधिकारी की पत्नी को नशीला पदार्थ देकर रेप की साजिश रची गई? क्या अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल और 3.09 लाख की वसूली की गई? क्या कथित रूप से धर्म परिवर्तन का दबाव देकर जबरन धार्मिक प्रक्रिया करवाई गई? क्या यह मामला अकेला अपराध है या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क सक्रिय है?

Nagpur IAF Officer Wife Rape Case: महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक बेहद चौंकाने वाले वीडियो में 24 साल की एक महिला घबराहट और बेबसी में "मुझे छोड़ दो" चिल्लाती हुई दिख रही है। वीडियो में एक युवक जबरदस्ती उसके हाथ पकड़े हुए है और कुछ धार्मिक आयतें पढ़ते हुए बार-बार उस महिला पर फूंक मार रहा है। महिला खुद को छुड़ाने के लिए तड़प रही है, लेकिन आरोपी उसे कसकर जकड़े हुए है। यह वीडियो किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि भारतीय वायु सेना (IAF) के एक अधिकारी की पत्नी के साथ हुए अमानवीय जुल्म की जीती-जागती और खौफनाक सच्चाई है, जो अब पुलिस के पास सबूत का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुराने क्लासमेट का घिनौना जाल: प्रॉपर्टी डील के बहाने होटल में बुलाकर किया कांड

पुलिस की तफ्तीश में जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह बेहद डरावनी है। पीड़ित महिला पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है और उसके पति वायुसेना में अफसर हैं, जिनकी तैनाती फिलहाल दूसरे शहर में है। फरवरी 2025 में, महिला के एक पुराने क्लासमेट अयाज़ ताज मदारे (26 वर्ष) ने एक प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया। अयाज़ ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। शिकायत के मुताबिक, वहाँ आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ जूस पिला दिया। जब महिला बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ रेप किया और इस पूरी घिनौनी हरकत का अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना लीं।

Scroll to load tweet…

ब्लैकमेलिंग और वसूली का दौर: अश्लील वीडियो दिखाकर ऐंठे 3 लाख से ज्यादा रुपये

होटल की उस काली रात के बाद महिला की जिंदगी नर्क बन गई। आरोपी अयाज़ ताज मदारे ने उन अश्लील वीडियो और तस्वीरों को हथियार बना लिया। वह महिला को सोशल मीडिया और उसके परिवार में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस ब्लैकमेलिंग के दम पर आरोपी ने महिला का बार-बार शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इतना ही नहीं, लोक-लाज के डर से सहमी महिला से आरोपी ने किश्तों में कुल 3.09 लाख रुपये की मोटी रकम भी जबरन ऐंठ ली। लेकिन आरोपी की हैवानियत यहीं खत्म नहीं होने वाली थी, उसका असली और खौफनाक इरादा कुछ और ही था।

सुनसान जगह पर तांत्रिक रस्में: बंदूक की नोक पर जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज आरोप

लाखों रुपये ऐंठने के बाद आरोपी ने महिला पर इस्लाम अपनाने के लिए मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला के अनुसार, मई के महीने में आरोपी अयाज़ उसे नागपुर के कलमेश्वर इलाके में ले गया। वहाँ उसकी मुलाकात दो अन्य लोगों—अमीन शेख (30 वर्ष) और मध्य प्रदेश के तामिया के रहने वाले हज़रत मौलाना से कराई गई। ये तीनों आरोपी महिला को एक बेहद सुनसान और वीरान जगह पर ले गए। वहाँ जबरदस्ती कुछ अघोरी और धार्मिक रस्में निभाई गईं, जिसका वीडियो भी बनाया गया। रस्मों के बाद आरोपियों ने दावा किया कि महिला का धर्म परिवर्तन अब पूरा हो चुका है। महिला का आरोप है कि इस तथाकथित धर्म परिवर्तन के तुरंत बाद आरोपियों ने उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) करने की भी कोशिश की।

Scroll to load tweet…

पति के लौटते ही खुला राज: पुलिस कस्टडी में आरोपी, मौलाना की तलाश में जुटी टीमें

यह पूरा खौफनाक सिलसिला पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से पर्दे के पीछे चल रहा था। तीन दिन पहले, जब महिला के एयरफोर्स अधिकारी पति अपनी ड्यूटी से घर लौटे, तो महिला अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई। उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद बिना वक्त गंवाए सोनेगांव पुलिस स्टेशन में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और मुख्य आरोपी अयाज़ ताज मदारे और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ रेप, जबरन वसूली, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश और 'महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुरी और अघोरी प्रथाओं और काले जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम' के तहत कड़े प्रावधानों में मुकदमा दर्ज किया है। तीसरे आरोपी, हज़रत मौलाना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही