Indian Navy Sailor Death : मुंबई के कोलाबा इलाके से । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन एक बेहद दुखद घटना घट गई। यहां नेवी नगर में एक भारतीय नौसैनिक, उनकी पत्नी और दो बच्चे अपने सरकारी घर में मृत पाए गए।
मुंबई (महाराष्ट्र): स्वतंत्रता दिवस के दिन एक बेहद दुखद घटना सामने आई। शनिवार को मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में एक भारतीय नौसेना के जवान, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे अपने सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए। जब परिवार ने फोन कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया, तो स्थानीय पुलिस और नौसेना के सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद जब वे सरकारी क्वार्टर के अंदर पहुंचे, तो उन्हें शव मिले।
आखिर क्यों खत्म हुआ नेवी के जवान का परिवार
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मौत के कारणों और असल में क्या हुआ था, इसका पता लगाने के लिए एक बड़ी जांच शुरू कर दी है। भारतीय नौसेना ने भी पुष्टि की है कि वे इस मामले की पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। नेवी के अधिकारियों ने कहा-"कोलाबा के नेवी नगर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। 15 अगस्त 26 को एक भारतीय नौसेना के जवान, उनकी पत्नी और 2 बच्चे अपने घर पर मृत पाए गए हैं। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और भारतीय नौसेना इसमें हर संभव मदद कर रही है।"
पुलिस ने शुरू की डिजिटल छानबीन
पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल को सील कर दिया है। मृतकों की पहचान और मौत की शुरुआती वजहों के बारे में ज्यादा जानकारी ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। वहीं जवान के आसपास और परिवार से पूछताछ की शुरू कर दी गई। इसके अलावा नौसेनिक के मोबाइल और लेपटॉप को पुलिस ने कब्जे में लेकर डिजिटल जांच शुरू कर दी है। साथ ही बैंक खाते की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बता दें कि पुलिस की शुरूआती जांच में अभी आया है कि नाविक का शव फंदे से लटका मिला है और पत्नी व बच्चों की मौत पॉइजन के सेवन से होने की आशंका है।
आखिर क्या थी परिवार की बेबसी
इस दुखद घटना को लेकर एक्स पर यूजर ने लिखा-एक ही परिवार के चार लोगों के मौत से मचा हड़कंप। 15 अगस्त को जहां पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था वहीं पर मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर से बेहद दुखद खबर निकल कर सामने आई है। इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। आखिर परिवार को किसने खत्म किया। अगर सुसाइड है तो वो कौन सी बेबसी थी, जिसमें पूरा परिवार ही उजड़ गया।


