Suryakumar Yadav : भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत कर एक नया कीर्तिमान हासिल किया।  विश्व कप जीतने के तीसरे दिन मंगलवार को कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई अपने घर पहुंचे। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दो साल का अगला लक्ष्य बताया।

मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर एतिहास रच दिया। वहीं सूर्यकुमार यादव देश के उन दिग्गज कप्तानों (कपिल देव, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी) में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने यह विश्व कप ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जीती है। यूं कहें तो बहुत ही कम समय में सूर्या को यह सफलता मिल गई। लेकिन इसके वाबजूद भी अभी उनके दिल में एक तमन्ना है, जिसे वह अगले दो साल में पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।

कप्तान सूर्याकुमार ने कहा-ओलंपिक गोल्ड जीतना हमारा गोल

दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय प्लेयर्स अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं। जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत किया जा रहा है। इस बीच जब भारतीय टीम के कप्तान सूर्याकुमार यादव जब मुंबई पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा-"हमारा अगला गोल है - 2028 में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतना। उसी साल T20 वर्ल्ड कप भी होगा, इसलिए हम T20 हैट्रिक बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।"

मां ने सूर्यकुमार की आरती उतार और मीठा खिलाकर कराया गृह प्रवेश

बत दें कि जब सूर्यकुमार यादव अपने घर पहुंचे तो सबसे पहले मां ने अपने बेटे को स्वीट खिलाकर मुंह मीठा कराया आरती उतारी और तिलक लगाकर ग्रह प्रवेश कराया। घर पहुंचने से पहले सूर्या और टीम इंडिया विश्व कप ट्रॉफी को स्टेडियम के पास ही मौजूद एक हनुमान मंदिर में लेकर पहुंचे थे। जहां उन्होंने ट्रॉफी के साथ मंदिर में दर्शन किए। साथ में कोच गौतम गंभीर और क्रिकेट प्रशासक जय शाह भी थे। अब इसको लेकर विरोधी कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…