सिंगापुर में सार्वजनिक ज़मीन पर लगे पेड़ों से गिरे हुए फल उठाना गैर-कानूनी है। यह फल सरकार की संपत्ति माने जाते हैं। नियम तोड़ने पर $5,000 (₹3.74 लाख) तक का जुर्माना और संरक्षित क्षेत्र में $50,000 तक का जुर्माना या जेल हो सकती है।

अपने यहां तो सड़क किनारे पेड़ से गिरा आम दिख जाए, तो कोई भी उठाकर चल देता है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती। लेकिन हर जगह ऐसा नहीं होता। सिंगापुर जैसे देश में, जहां कानून बहुत सख्त हैं, वहां गिरा हुआ आम उठाना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिंगापुर में रहने वाली प्रियंका सिन्हा नाम की एक भारतीय महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इसी बारे में है। वीडियो में प्रियंका सड़क किनारे आम से लदा एक पेड़ दिखाती हैं, जिसके नीचे बहुत सारे आम गिरे पड़े हैं। लेकिन वो चेतावनी देती हैं कि इन आमों को देखकर मुंह में पानी लाने का कोई फायदा नहीं है।

प्रियंका बताती हैं कि अगर आपने गिरे हुए आमों में से किसी एक को भी छुआ, तो आप पर 5,000 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 3।74 लाख भारतीय रुपये का जुर्माना लग सकता है। यह नियम सिर्फ पेड़ से तोड़ने पर ही नहीं, बल्कि ज़मीन से आम उठाने पर भी लागू होता है।

प्रियंका का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर खूब चर्चा कर रहे हैं। कई लोग इसे 'अजीब कानून' बता रहे हैं और कह रहे हैं कि फलों को इस तरह बर्बाद क्यों होने दिया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि क्या सिंगापुर में सच में ऐसा कोई नियम है।

View post on Instagram

क्या कहता है कानून?

सिंगापुर के राष्ट्रीय विकास मंत्रालय (Ministry of National Development) के मुताबिक, सार्वजनिक जगहों या सरकारी ज़मीन पर लगे पेड़ और उनके फल सरकार की संपत्ति हैं। नेशनल पार्क बोर्ड की इजाज़त के बिना इन फलों को तोड़ना या इकट्ठा करना गैर-कानूनी है।

बिना अनुमति के फल इकट्ठा करने पर $5,000 तक का जुर्माना हो सकता है। अगर ये फल किसी संरक्षित क्षेत्र से लिए गए हैं, तो सज़ा और भी कड़ी हो सकती है। इसमें $50,000 तक का जुर्माना या 6 महीने तक की जेल (या दोनों) हो सकती है।