महाराष्ट्र के मुंबई कोस्टल रोड कॉरिडोर पर भारत की पहली म्यूजिकल रोड शुरू हो गई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 11 फरवरी को इसका उद्घाटन किया। इस सड़क पर तय स्पीड से गाड़ी चलाने पर ‘जय हो’ की धुन सुनाई देती है।

India’s First Musical Road: सड़क पर सफर के साथ गाड़ी में म्यूजिक का मजा तो आम बात है, लेकिन अब भारत की पहली म्यूजिकल रोड़ भी शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार 11 फरवरी को कोस्टल रोड कॉरिडोर पर इस म्यूजिकल रोड को जनता को समर्पित किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में कहां है म्यूजिकल रोड

मुंबई में जब आप नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर नॉर्थ साइड में आगे बढ़ेंगे तो टनल से करीब आधा किलोमीटर आगे 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर गाड़ी चलाने पर आपकी कार में फिल्म 'जय हो' का गाना बजेगा। दरअसल, ये म्यूजिक सड़क पर लगाई गई म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कारण एक अनोखा ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। अब लोग जब भी इस रोड से गुजरेंगे, उन्हें फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का गाना 'जय हो' सुनाई देगा।

Scroll to load tweet…

भारत दुनिया का 5वां देश जहां म्यूजिकल सड़क

बता दें कि भारत दुनिया का 5वां देश बन गया है, जहां म्यूजिकल रोड है। सबसे पहले इसकी शुरुआत 2007 में जापान से हुई थी। तब वहां के इंजीनियर शिज़ुओ शिनोडा ने बुलडोजर से सड़क पर काम करते समय इस साउंड इफेक्ट की खोज की थी। बाद में हंगरी, साउथ कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी इस तरह की सड़कें बनाई गईं।

क्या है म्यूजिकल रोड और कैसे करती है काम?

म्यूजिकल रोड एक ऐसी सड़क होती है, जिस पर खास पैटर्न में ग्रूव्स (खांचे) बनाए जाते हैं। जब गाड़ियां एक तय स्पीड से इन खांचों के ऊपर से गुजरती हैं, तो टायर के कंपन से एक खास धुन सुनाई देती है। मुंबई की इस म्यूजिकल रोड पर वाहन चलाने पर ‘जय हो’ गीत की धुन सुनाई देती है।

कितना आया खर्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी ने इस सड़क पर 6.21 करोड़ की लागत से म्यूजिकल स्ट्रिप लगाई हैं, जो वाहन गुजरने पर एक खास तरह की धुन निकालती हैं। इस प्रोजेक्ट को हंगरी की एक कंपनी ने पूरा किया है। बताया जा रहा है कि ये म्यूजिक इतना तेज होता है कि बंद गाड़ी के भीतर भी साफतौर पर सुना जा सकता है। इस तरह की सड़कों को पूरी दुनिया में 'मेलोडी रोड' के नाम से भी जाना जाता है।