MP Crime News : किसने की मध्य प्रदेश के इंदौर में मंदिर के 71 साल के ट्रस्टी की हत्या। किस बात पर कातिल बना गया मंदिर में रहने वाला शख्स? क्या थी वो गंदी आदत जिसमें बन बैठा खूंखार हत्यारा?
इंदौर (मध्य प्रदेश): में मंगलवार सुबह एक 71 साल के मंदिर ट्रस्टी की एक विवाद के बाद लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कैलाश मोदी के रूप में की है। वो अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी के पास मौजूद बारह मत्था मंदिर के ट्रस्टी और अध्यक्ष थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

एक गंदी आदत में कर दिया कत्ल
- पुलिस के मुताबिक, यह वारदात सुबह करीब 6 बजे गुरुनानक कॉलोनी में एक गुरुद्वारे के गेट के पास हुई। अन्नपूर्णा थाने के इंचार्ज गोपाल यादव ने ANI को बताया कि आरोपी मुकेश शर्मा को शराब की लत थी और इसी बात को लेकर उसका मृतक कैलाश मोदी से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था।
- SHO यादव ने कहा, "आरोपी मुकेश शर्मा और उसके तीन भाई बारह मत्था मंदिर के परिसर में ही रहते थे। शराब की लत की वजह से मंदिर के ट्रस्टी और अध्यक्ष कैलाश मोदी से उसका अक्सर टकराव होता था। पहले भी दोनों के बीच कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी। पिछले साल भी आरोपी के खिलाफ इसी तरह के एक विवाद में केस दर्ज किया गया था और दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से तनाव बना हुआ था।"
मंदिर से बाहर किया तो बन गया कातिल
- पुलिस ने बताया कि इसके बाद शर्मा को मंदिर परिसर में रहने से रोक दिया गया था। तब से वह मंदिर के बाहर फुटपाथ पर रहने लगा था और मजदूरी करता था। अधिकारी ने बताया, "इस वजह से शर्मा को मंदिर परिसर में रहने से मना कर दिया गया था। इसके बाद, वह मंदिर के अंदर नहीं रहता था, बल्कि बाहर फुटपाथ पर सोता था और मजदूरी करता था। वह शराब का आदी था और हमेशा नशे की हालत में पाया जाता था।"
- यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह जब मोदी मंदिर परिसर पहुंचे तो दोनों के बीच बहस हो गई। उन्होंने कहा, "आज सुबह, जब कैलाश मोदी मंदिर पहुंचे, तो शर्मा वहां था और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में, आरोपी शर्मा ने गुरुनानक कॉलोनी में स्थित एक गुरुद्वारे के पास कैलाश मोदी पर लाठी से हमला कर दिया और उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।"


