सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें ईरान के ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का एक सदस्य टीवी पर देश के नागरिकों को सीधी धमकी देता दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में ईरान के पावरफुल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का एक सदस्य नेशनल टेलीविजन पर अपने ही देश के नागरिकों को खुली चेतावनी दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह क्लिप ईरान के सरकारी टीवी पर दिखाया गया। इसमें IRGC का प्रतिनिधि उन लोगों को सीधी धमकी दे रहा है, जिन्हें सरकार का विरोधी माना जा रहा है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब इस पूरे इलाके में तनाव काफी बढ़ा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में IRGC कमांडर और सांसद सालार आबनौश सरकारी टीवी पर कहते हैं, “अपने बच्चों को काबू में रखो! अगर तुम्हारे बेटे-बेटियां नहीं सुनेंगे तो यह हमारी गलती नहीं होगी! आज ईरान में जो कोई भी दुश्मन की भाषा में एक शब्द भी बोलेगा, उसे तेल अवीव के साथ खड़ा माना जाएगा और उसका सिर नेतन्याहू के सिर जैसा ही होगा। उनके खिलाफ गोली मारने का आदेश जारी हो चुका है!”

Scroll to load tweet…

इस चेतावनी का मतलब साफ है कि अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ बोलने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश पहले ही दे दिया है। IRGC ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य और राजनीतिक संस्थाओं में से एक है। इसका मुख्य काम इस्लामिक रिपब्लिक के नेतृत्व की रक्षा करना और देश के अंदर उठने वाले खतरों को दबाना है। जब भी दुनिया में ईरान का किसी से तनाव बढ़ता है, तो IRGC की तरफ से ऐसे ही कड़े संदेश दिए जाते हैं। यह वायरल क्लिप ऐसे समय में सामने आई है जब पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान का इजरायल और अमेरिका के साथ टकराव लगातार गहराता जा रहा है।

ईरानी गार्ड्स ने तेल अवीव पर दागीं मिसाइलें

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरान के एलीट रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शुक्रवार को इजरायल के कमर्शियल सेंटर तेल अवीव पर कई मिसाइलें दागने का ऐलान किया। IRNA ने गार्ड्स के बयान का हवाला देते हुए कहा, “मिसाइलें तेल अवीव की ओर बढ़ रही हैं।” बयान में बताया गया कि यह “मिसाइल और ड्रोन का मिला-जुला हमला था।।। जिसका निशाना तेल अवीव के बीचों-बीच के इलाके थे”।

वहीं, इजरायल के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का अभियान अब अगले चरण में जा रहा है। इसका मकसद इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य क्षमताओं को कुचलना है। एक टीवी पर दिए बयान में उन्होंने कहा, “इस फेज में, हम इस शासन और उसकी सैन्य ताकतों को और ज्यादा खत्म करेंगे। हमारे पास आगे और भी सरप्राइज हैं, जिनका मैं अभी खुलासा नहीं करना चाहता।”