MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • ईरान में कौन चला रहा है सत्ता? भारतीय जहाज पर फायरिंग ने खोल दी अंदरूनी जंग

ईरान में कौन चला रहा है सत्ता? भारतीय जहाज पर फायरिंग ने खोल दी अंदरूनी जंग

Iran Power Struggle: हॉर्मुज (Strait of Hormuz) में शनिवार को दो भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग ने ईरान के अंदर चल रही ऐसी 'लड़ाई' को उजागर कर दिया है, जिसे अब तक छिपाने की कोशिश की जा रही थी। सवाल उठ रहा क्या सरकार की बात अब सेना ही नहीं मान रही?

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 18 2026, 11:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

हॉर्मुज स्ट्रेट में क्या हुआ?

भारतीय जहाजों पर फायरिंग के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में शनिवार, 18 अप्रैल को जो हुआ, वो पूरी तरह से 'कन्फ्यूजन' का नतीजा था? एक तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि लेबनान युद्धविराम के बाद हॉर्मुज का रास्ता व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह खुला है। लेकिन दूसरी तरफ, वहां तैनात ईरान की ताकतवर सेना IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) ने इस आदेश को ठेंगा दिखा दिया। जैसे ही भारतीय जहाज इस भरोसे के साथ आगे बढ़े कि रास्ता खुला है, IRGC ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक ऐसा सुपरटैंकर भी था जिसमें करीब 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा था।

25
Image Credit : Getty

ईरान में 'असली बॉस' की जंग

जानकारों का मानना है कि ईरान में इस वक्त 'पावर स्ट्रगल' चल रहा है। यहां सत्ता के दो केंद्र टकरा रहे हैं। एक तरफ सिविलियन सरकार है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अरागची चाहते हैं कि कूटनीति के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को सुधारा जाए और दुनिया से रिश्ते बेहतर हों। दूसरी तरफ IRGC (सेना) है। ये ईरान की वो ताकत है जो सीधे किसी की नहीं सुनती। इनका झुकाव युद्ध और दबदबा बनाए रखने की ओर ज्यादा है।

Related Articles

Related image1
होर्मुज में फायरिंग: ईरान ने फिर बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा तेल मार्ग! अब क्या होगा?
Related image2
ईरान को भारत की चेतावनी! होर्मुज में जहाज पर फायरिंग के बाद एक्शन, राजदूत तलब
35
Image Credit : Getty

भारत का कड़ा रुख, ईरानी राजदूत तलब

अपने जहाजों पर हमला भारत को कतई मंजूर नहीं। नई दिल्ली ने तुरंत एक्शन लेते हुए ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली को तलब किया और इस घटना पर अपनी कड़ी नाराजगी दर्ज कराई। भारत ने सख्त लहजे में पूछा है कि जब रास्ता खुला होने की बात कही गई थी, तो किस अधिकार के तहत नागरिक जहाजों पर गोलियां चलाई गईं?

45
Image Credit : X

ईरान ने हॉर्मुज बंद किया

ईरान ने आज, 18 अप्रैल को ही हॉर्मुज को बंद करने की घोषणा की। उसका कहना है कि अमेरिका की ओर से सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है, जिसकी वजह से 24 घंटे के अंदर ही हॉर्मुज बंद करना का फैसला बदला।

55
Image Credit : X

ईरान से जुड़े जहाजों पर एक्शन ले सकता है US

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की सेना अंतरराष्ट्रीय समुद्री इलाके में ईरान से जुड़े ऑयल टैंकर पर एक्शन ले सकती है। इन सभी को जब्त भी किया जा सकता है। यह खबर उस समय आई है, जब ईरान ने हॉर्मुज बंद कर अपना कंट्रोल बढ़ा दिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व समाचार
ईरान
ईरान इजराइल वॉर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
'नारी अपना अपमान कभी नहीं भूल सकती' महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले PM Modi
Recommended image2
Now Playing
RCB इस बार नहीं रुकेगी! IPL 2026 जीतने के 5 बड़े कारण ft.Rajat Patidar, Virat Kohli |
Recommended image3
PM Modi Speech Video: हाथ जोड़े, माफी मांगी और फिर दहाड़े पीएम मोदी! 30 मिनट की स्पीच की 10 बड़ी बातें
Recommended image4
ईरान को भारत की चेतावनी! होर्मुज में जहाज पर फायरिंग के बाद एक्शन, राजदूत तलब
Recommended image5
पहली बार बांसुरी स्वराज को आया भयानक गुस्सा, राहुल गांधी के घर के सामने से हिरासत में लिया
Related Stories
Recommended image1
होर्मुज में फायरिंग: ईरान ने फिर बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा तेल मार्ग! अब क्या होगा?
Recommended image2
ईरान को भारत की चेतावनी! होर्मुज में जहाज पर फायरिंग के बाद एक्शन, राजदूत तलब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved