- Home
- News
- ईरान की धमकी से हड़कंप: Microsoft, Apple-Google समेत 18 कंपनियों के लिए बहुत भारी है आज की रात!
ईरान की धमकी से हड़कंप: Microsoft, Apple-Google समेत 18 कंपनियों के लिए बहुत भारी है आज की रात!
IRGC ने Microsoft, Apple, Google, Intel, IBM, Tesla और Boeing को सीधे टारगेट बताया है। यह धमकी सिर्फ़ वॉर्निंग है या साइबर और AI आधारित नये युद्ध की शुरूआत? अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है, लेकिन कर्मचारियों और निवेशकों में डर और चिंता बढ़ गई है।

Iran Attack On US Tech Companies: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि वह 1 अप्रैल से अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों पर हमला शुरू कर सकता है। इस चेतावनी में Microsoft, Google, Apple, Intel, IBM, Tesla और Boeing जैसी दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल हैं। सवाल उठता है—क्या यह सिर्फ धमकी है या वाकई कोई बड़ा एक्शन होने वाला है?
क्या सच में US टेक कंपनियां बन गई हैं नया टारगेट?
IRGC का कहना है कि ये कंपनियां अब सिर्फ बिजनेस नहीं कर रहीं, बल्कि युद्ध में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। खासकर AI (Artificial Intelligence) और ICT (Information & Communication Technology) के जरिए अमेरिका की सैन्य ताकत को मजबूत करने में इनका योगदान बताया गया है। इसी वजह से अब इन्हें “वैध लक्ष्य” घोषित किया गया है।
हमले की टाइमिंग क्यों है इतनी अहम?
ईरान के मुताबिक, यह कार्रवाई तेहरान समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू हो सकती है, जो भारत में रात 10 बजे के बराबर है। यानी दुनिया की नजरें इस समय पर टिकी रहेंगी।
AI और टेक कंपनियां युद्ध में कैसे करती हैं मदद?
आज का युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि डेटा और टेक्नोलॉजी से भी लड़ा जा रहा है। अमेरिका सैटेलाइट, ड्रोन, और रियल-टाइम डेटा एनालिसिस के जरिए दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखता है। इसमें AI सिस्टम तेजी से डेटा प्रोसेस कर टारगेट पहचानने में मदद करते हैं। यही वजह है कि टेक कंपनियों की भूमिका अब बेहद अहम हो गई है-चाहे वो क्लाउड सर्विस हो, मैपिंग टूल हो या एडवांस AI मॉडल।
क्या कर्मचारियों के लिए भी खतरा बढ़ गया है?
IRGC ने इन कंपनियों के कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है कि वे अपने कार्यस्थलों को छोड़ दें। यह बयान इस पूरे मामले को और गंभीर बना देता है। हालांकि, अभी तक किसी ठोस हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका की प्रतिक्रिया क्या है?
व्हाइट हाउस ने साफ कहा है कि अमेरिका किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों के मुताबिक, ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को पहले भी काफी हद तक रोका गया है, और आगे भी ऐसी कोशिशों को विफल किया जाएगा।
क्या यह साइबर वॉर की शुरुआत है?
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह पारंपरिक युद्ध नहीं, बल्कि “टेक वॉर” या “साइबर वॉर” का संकेत हो सकता है। अगर हमला होता है, तो यह सीधे कंपनियों के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर या नेटवर्क को निशाना बना सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर ईरान अपनी धमकी पर अमल करता है, तो यह ग्लोबल टेक इंडस्ट्री और मार्केट्स के लिए बड़ा झटका हो सकता है। वहीं, अगर कुछ नहीं होता, तो इसे सिर्फ रणनीतिक दबाव और मनोवैज्ञानिक युद्ध माना जाएगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

