MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Xi Jinping India Visit
Delhi Medical Case
Delhi Rare Medical Case
Bank Strike 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • Vladimir Putin का तेल गेम! ईरान संकट में रूस रोज कमा रहा हजारों करोड़, 'चाचा चौधरी' की लग रही वॉट

Vladimir Putin का तेल गेम! ईरान संकट में रूस रोज कमा रहा हजारों करोड़, 'चाचा चौधरी' की लग रही वॉट

ईरान युद्ध से होर्मुज स्ट्रेट बाधित, तेल कीमतें $100 के करीब। रूस को $760 मिलियन यानि लगभग 7150 करोड़ रुपए प्रतिदिन का फायदा, भारत ने रूसी तेल आयात बढ़ाया। क्या यह संकट ग्लोबल एनर्जी पॉलिटिक्स को पूरी तरह बदल देगा?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 28 2026, 08:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया के ग्लोबल ऑयल मार्केट को हिला दिया है। सबसे बड़ा असर पड़ा है होर्मुज स्ट्रेट पर, जो दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई रूट्स में से एक है। यहां बढ़ते तनाव और रुकावट की वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है और कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इस संकट के दौर में अपने देश की कमाई बढ़ाकर KGB एजेंट से वर्ल्ड लीडर तक का सफर तय करने वाले रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतीन एक बार फिर पॉवरफुल बनकर उभरे हैं। क्या इस पूरे संकट का असली फायदा रूस उठा रहा है? क्या चाचा चौधरी बनने की जिद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप फंस गए हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : X

क्या होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बदला पूरा ऑयल गेम?

होर्मुज स्ट्रेट, जिसे दुनिया का सबसे अहम एनर्जी सप्लाई रूट माना जाता है, वहां तनाव के कारण तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर यह हुआ कि क्रूड ऑयल की कीमतें लगभग 38% बढ़कर $100 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं। जब सप्लाई घटती है और मांग बनी रहती है, तो कीमतें बढ़ना तय होता है और यही मौका रूस के लिए “गोल्डन चांस” बन गया है।

Related Articles

Related image1
Iran War: ट्रंप-मोदी कॉल में एलन मस्क की एंट्री, ईरान युद्ध पर गुप्त चर्चा की क्या है असली वजह?
Related image2
Big Breaking: सऊदी एयरबेस पर ईरानी मिसाइल हमला, दर्जन भर अमेरिकी सैनिक घायल, और...
38
Image Credit : X

रूस को $760 मिलियन का फायदा कैसे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय पॉलिसी में ढील की वजह से रूस को कम से कम $760 मिलियन (लगभग ₹7160 करोड़) का अतिरिक्त फायदा हो सकता है। इतना ही नहीं, अनुमान यह भी है कि रूस की मंथली ऑयल और गैस कमाई $12 बिलियन से बढ़कर $24 बिलियन तक पहुंच सकती है। यानी युद्ध का आर्थिक फायदा रूस के खाते में जाता दिख रहा है।

48
Image Credit : X

क्या अमेरिका की पॉलिसी ने रूस को और मजबूत किया?

एक दिलचस्प मोड़ यह है कि अमेरिका ने कुछ समय के लिए रूसी तेल खरीद पर छूट दी है, ताकि ग्लोबल कीमतें और ज्यादा न बढ़ें। लेकिन इसका उल्टा असर यह हुआ कि रूस को मार्केट में और ज्यादा जगह मिल गई। आलोचक मान रहे हैं कि यह फैसला कहीं न कहीं रूस के लिए फायदे का सौदा बन गया।

58
Image Credit : X

भारत ने क्यों बढ़ाया रूस से तेल आयात?

भारत पर इस संकट का सीधा असर पड़ा है, क्योंकि देश का बड़ा हिस्सा तेल आयात के लिए होर्मुज रूट पर निर्भर है। ऐसे में भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने रूस से तेल खरीद बढ़ा दी है। अनुमान है कि भारत इस समय रोज़ाना 1.8 से 2.0 मिलियन बैरल रूसी क्रूड इंपोर्ट कर रहा है। भारत का स्टैंड साफ है-वह कीमत, उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स के आधार पर तेल खरीदता है। लेकिन यह भी सच है कि इस संकट में रूस भारत के लिए एक अहम सप्लायर बन गया है।

68
Image Credit : X

क्या रूस सिर्फ तेल ही नहीं, हथियारों से भी फायदा उठा रहा है?

तेल के अलावा, रूस के हथियारों-खासकर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मांग भी बढ़ती दिख रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि रूस, ईरान को ड्रोन और अन्य सपोर्ट देने की तैयारी में है। हालांकि, रूस ने इन दावों को “फेक न्यूज” बताते हुए खारिज किया है।

78
Image Credit : X

पुतिन ने कंपनियों को क्यों दी चेतावनी?

जहां एक तरफ कमाई बढ़ रही है, वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी कंपनियों को चेताया है कि वे इस अतिरिक्त मुनाफे को सोच-समझकर इस्तेमाल करें। उन्होंने साफ कहा कि यह पैसा कर्ज चुकाने और फाइनेंशियल स्थिरता बढ़ाने में लगाया जाए, क्योंकि मार्केट कभी भी पलट सकता है।

88
Image Credit : X

क्या बदल रहा है ग्लोबल पावर बैलेंस?

ईरान युद्ध ने सिर्फ मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की एनर्जी पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक बैलेंस को प्रभावित किया है। तेल की बढ़ती कीमतें, सप्लाई चेन में रुकावट और रूस की बढ़ती कमाई—ये सभी संकेत देते हैं कि आने वाले समय में ग्लोबल पावर गेम पूरी तरह बदल सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
रूस
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
भारतीय राजनीति
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
BRICS में भारत ने बढ़ाया ऐसा प्रस्ताव, रूस ने की तारीफ, आपदा राहत से लेकर हेलिकॉप्टर सेवा तक बनेगा नया सहयोग
Recommended image2
BRICS Summit: 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी संग बैठक में उठेंगे ये बड़े मुद्दे!
Recommended image3
ट्रेन में कुरकुरे दिलाने के बहाने मासूम को ले भागा संदिग्ध, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Recommended image4
Putin का ‘Flying Kremlin’ तो Modi का Air India One, BRICS नेताओं के VVIP विमानों की पूरी कहानी
Recommended image5
Delhi Rare Medical Case: बांझपन की जांच में युवक के शरीर में मिला गर्भाशय, डॉक्टर हैरान
Related Stories
Recommended image1
Iran War: ट्रंप-मोदी कॉल में एलन मस्क की एंट्री, ईरान युद्ध पर गुप्त चर्चा की क्या है असली वजह?
Recommended image2
Big Breaking: सऊदी एयरबेस पर ईरानी मिसाइल हमला, दर्जन भर अमेरिकी सैनिक घायल, और...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved