Rajinikanth Jailer 2 : सुपरस्टार रजनीकांत ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रजनी सर को कई बार आपने फिल्मों में बड़े-बड़े एक्शन करते देखा होगा, लेकिन क्या वह असल जिंदगी में भी कभी पुलिस के चक्कर में पड़े ? जेल गए? गिरफ्तार हुए? जानते हैं रील से रियल तक की कहानी…
चेन्नई/मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसको लेकर वह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। चेन्नई से लेकर मुंबई तक उनकी मूवी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी मीडिया में बाजार गर्म है। इस मौके पर हम जानते हैं बतौर जेलर का किरदार निभाने वाले रजनीकांत कभी रियल लाइफ में जेल गए हैं या नहीं।
जेलर रजनीकांत दो बार हुए गिरफ्तार
बता दें कि रजनीकांत को उनकी वास्तविक जिंदगी (रियल लाइफ) में किसी अपराध के लिए किसी तरह की कोई जेल की सजा नहीं हुई है। कह सकते हैं कि वह कभी भी एक अपराधी के तौर पर जेल की सलाखों के पीछे नहीं रहे हैं। हां उन्हें दो बार पुलिस ने गिरफ्तार जरूर किया है। जिसमें एक केस में तो वह रातभर थाने में बैठे रहे थे।
पत्रकार की शिकायत पर रजनीकांत हुए थे गिरफ्तार
- मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि साल 1979 में रजनीकांत को दो अलग-अलग घटनाओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
- 7 मार्च 1979 को चेन्नई में पत्रकार जयमणि की शिकायत पर रजनीकांत को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि रजनीकांत ने अपनी कार से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की थी।
- रजनीकांत ने अपने बयान में कहा था कि वह पत्रकार की कुछ खबरों से नाराज थे। दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
- इस केस में रजनीकांत को रायपेट्टा पुलिस स्टेशन ले जाया गया था।
- पुलिस ने उन्हें रातभर पुलिस स्टेशन में रखा गया।
- दूसरे दिन सुबह उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
दूसरा मामला: हैदराबाद एयरपोर्ट पर क्या हुआ था?
- इसी साल तीन महीने बाद रजनीकांत को हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुए विवाद के सिलसिले में भी गिरफ्तार किया गया था।
- बताया गया कि वह शूटिंग के लिए हैदराबाद गए थे और चेन्नई लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।
- रिपोर्ट के अनुसार, वहां उनका अधिकारियों से विवाद हुआ और गुस्से में उन्होंने एक कमरे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात कही गई है। हालांकि बाद में मामला सुलझा लिया गया था।








