5जी प्लान की बात करें तो कई कंपनियां ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज ऑफर दे रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एयरटेल, जियो और Vi में किस कंपनी का रिचार्ज सबसे सस्ता है।
Jio vs Airtel vs Vi: आज के समय में 5G इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लगभग हर मोबाइल यूजर कम कीमत में बेहतर 5G प्लान की तलाश करता है। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) में से कौन-सी कंपनी सबसे किफायती 5G रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। अगर आप भी कम खर्च में हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का लाभ लेना चाहते हैं, तो इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों के सबसे सस्ते 5G प्लान की तुलना जानना आपके लिए जरूरी है।

1- Vi का सबसे सस्ता 5G प्लान कितने का?
वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने ग्राहकों को 349 रुपये का सबसे सस्ता 5G प्लान ऑफर करती है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। प्लान की वैलेडिटी 28 दिनों की है। कंपनी इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G एक्सेस का दावा करती है, लेकिन इसके लिए 300GB की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू है।
Vi प्लान के अतिरिक्त फायदे
- Weekend Data Rollover
- Data Delight बेनिफिट
- Vi Movies & TV का एक्सेस
इन अतिरिक्त सुविधाओं की वजह से यह प्लान मनोरंजन और डेटा उपयोग दोनों के लिहाज से आकर्षक बन जाता है।
2- Jio का सबसे किफायती 5G प्लान
अगर केवल कीमत के आधार पर तुलना की जाए, तो रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता 5G विकल्प है। यह प्लान 14 दिनों की वैलेडिटी के साथ आता है और रोजाना 2GB डेटा प्रदान करता है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी शामिल हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी विशेषता ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा है। यानी पात्र 5G यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त डेटा सीमा की चिंता किए हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को JioTV का एक्सेस, Jio AI Cloud की सुविधा जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं।
3- Airtel का एंट्री-लेवल 5G प्लान
एयरटेल का सबसे सस्ता 5G प्लान 379 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसकी वैधता 28 दिनों की है। कंपनी इस प्लान के साथ 300GB FUP लिमिट के तहत अनलिमिटेड 5G एक्सेस प्रदान करती है। एयरटेल प्लान के अतिरिक्त फायदों की बात करें तो इसमें 6 महीने के लिए Apple Music का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, 1 महीने के लिए 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं।
Jio vs Airtel vs Vi: किसका 5G प्लान सबसे सस्ता?
तीनों कंपनियों के प्लान की तुलना करने पर साफ पता चलता है कि कीमत के मामले में जियो सबसे आगे है। जहां Vi और Airtel के शुरुआती 5G प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं, वहीं Jio का प्लान 14 दिनों के लिए उपलब्ध है। इसलिए केवल कीमत ही नहीं, बल्कि वैधता, डेटा जरूरत और अतिरिक्त सुविधाओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
कौन-सा 5G प्लान चुनना चाहिए?
अगर आप सबसे कम कीमत में 5G इंटरनेट का लाभ लेना है, तो फिलहाल जियो का 198 रुपये वाला प्लान सबसे किफायती विकल्प माना जा सकता है। वहीं, यदि आप लंबी वैलेडिटी और अतिरिक्त मनोरंजन सुविधाओं को प्राथमिकता देते हैं, तो Airtel और Vi के प्लान भी आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। आपको अपनी डेटा जरूरत और बजट के आधार पर ही सही प्लान का चुनाव करना चाहिए है।


