MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • कौन हैं बाबा मंसूर शाह? जिनके दरबार में हर साल हाजिरी लगाता है सिंधिया परिवार?

कौन हैं बाबा मंसूर शाह? जिनके दरबार में हर साल हाजिरी लगाता है सिंधिया परिवार?

तस्वीर में नजर आ रहे सिंधिया वंश के महाराजा और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। जिनकी भक्ति और आस्था की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्होंने शाही परिधान पारंपरिक धोती और ओढ़नी पहनकर 300 साल पुरानी अनूठी परपंरा को निभाया।

2 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Sep 29 2026, 06:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : x

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित महाराज बाड़े स्थित गोरखी परिसर के देवघर में सालों पुरानी परंपरा और अनूठी पूजा करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा मंसूर शाह के उर्स पर ना सिर्फ माथा टेका, बल्कि अपने परिवार की कुशलता और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : x

बता दें कि सिंधिया सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे थे। यहां से वह अपने परिवार के साथ महाराज बाड़ा स्थित गोरखी के लिए रवाना हुए। जहां सिंधिया ने राज परिवार की परंपरा के अनुसार, पहले कुलदेवी की पूजा की और इसके बाद बाबा मंसूर शाह औलिया की दरगाह पर चादरपोशी कर आशिर्वाद लिया।

Related Articles

Related image1
कौन हैं गुना कलेक्टर किशोर कन्याल? सिंधिया ने लगाई फटकार...बोले-ये सब नहीं चलेगा
Related image2
Rakhi : सिंधिया से सम्राट तक, 10 फोटोज में देखें CM-मंत्रियों ने कैसे मनाया रक्षाबंधन
36
Image Credit : x

इतिहास के मुताबिक, बाबा शाह एक प्रसिद्ध सूफी संत हैं, जिन्हें चमत्कारी बाबा भी कहा जाता था। बताया जाता है कि जब सिंधिया राजवंश के संस्थापक महादजी सिंधिया पानीपत के तीसरे युद्ध (1761) में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब ग्वालियर में उनके परिवार को उनकी चिंता होने लगी थी। तब महादजी सिंधिया की मां और पत्नी प्रसिद्ध सूफी संत बाबा मंसूर शाह की शरण में पहुंचीं और उनकी सलामती की दुआ मांगी। तभी संत मंसूर शाह ने कहा था कि महादजी सुरक्षित हैं और वे जल्द आपके बीच लौटेंगे। उस दिन से लेकर आज तक सिंधिया परिवार बाबा शाह के दरबार में पहुंचकर यह पूजा करता है।

46
Image Credit : x

जब महादजी वापस लौटे तो वह बाबा शाह के दरबार में पहुंचे। साथ ही सूफी संत ने महादजी सिंधिया को 'आधी रोटी' का टुकड़ा भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया कि उनका राजवंश अगली पांच पीढ़ियों तक राज करेगा। तब से लेकर अब तक सिंधिया परिवार संत को आधी रोटी चढ़ाता है।

56
Image Credit : x

बता दें कि सूफी संत की पूजा महादजी सिंधिया ने शुरू की थी। लेकिन तब से लेकर अब तक सिंधिया राजघराने में यह परंपरा 300 सालों से चली आ रही है। जहां राज परिवार के मुखिया हर साल देवघर गोरखी स्थित मंदिर में पूजा और बाबा मंसूर शाह औलिया के उर्स में शामिल होते हैं

66
Image Credit : x

बता दें कि सिंधिया राजघराने का मुखिया हर साल देवघर गोरखी स्थित मंदिर में पूजा और बाबा मंसूर शाह औलिया के उर्स में शामिल होने पहुंचता है। बताया जाता है कि इस दौरान परिवार का मुखिया उर्स में तब तक में बैठता है, जब तक फूलों से सजे गुंबद का एक फूल नीचे नहीं गिरता

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
मध्य प्रदेश समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
वाराणसी में राजस्थान की आबादी का जेनेटिक कनेक्शन, BHU के ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया शोध का निष्कर्ष
Recommended image2
Now Playing
Guwahati पहुंचे Team India Head Coach Gautam Gambhir, Kamakhya Temple में की पूजा-अर्चना
Recommended image3
Bengaluru Hero: मरीजों के लिए मसीहा बने सैयद गुलाब, रोज बांटते हैं 250 लोगों को मुफ्त खाना
Recommended image4
Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद, भारत ने निकाला नया जुगाड़
Recommended image5
₹2,700 से सीधे ₹27,000! दवा की कीमत देखकर सुप्रीम कोर्ट भी हैरान, पूछा सवाल
Related Stories
Recommended image1
कौन हैं गुना कलेक्टर किशोर कन्याल? सिंधिया ने लगाई फटकार...बोले-ये सब नहीं चलेगा
Recommended image2
Rakhi : सिंधिया से सम्राट तक, 10 फोटोज में देखें CM-मंत्रियों ने कैसे मनाया रक्षाबंधन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved