ICJ ने म्यांमार पर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने सुरक्षा बलों द्वारा रोहिंग्याओं की हत्या, हिंसा और उत्पीड़न की पुष्टि की। गाम्बिया ने यह मामला दर्ज कराया था। 2017 में 7 लाख 30 हजार से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश भागे थे।

म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ हुए अत्याचारों को लेकर दुनिया की सबसे बड़ी अदालत ने एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। नीदरलैंड के हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस यानी ICJ ने कहा है कि म्यांमार की सुरक्षा बलों ने हजारों रोहिंग्या नागरिकों की हत्या की, बड़े पैमाने पर यौन हिंसा को अंजाम दिया और बच्चों के खिलाफ भी बेहद क्रूर हिंसा की। अदालत ने यह भी कहा कि बांग्लादेश की ओर भाग रहे रोहिंग्या लोगों पर हमले किए गए। फैसले में घरों को जलाने, अंधाधुंध हत्याओं और पुरुषों को अलग करके मारने जैसी घटनाओं का भी जिक्र हुआ। यह मामला गाम्बिया ने म्यांमार के खिलाफ दर्ज कराया था। 2017 की सैन्य कार्रवाई के बाद 7 लाख 30 हजार से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश भागने को मजबूर हुए थे। आखिर इस ऐतिहासिक फैसले का क्या मतलब है? देखिए पूरी रिपोर्ट।

YouTube video player