Varanasi Airport Firing Incident : वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चलने हड़कंप मचा है। क्योंकि इस घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। जिनकी गन से यह गोली चली है वो यात्री कमलेश राय हैं, जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे के करीबी बताए जाते हैं।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, जब एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में कमलेश राय का नाम सामने आया है, जिनकी पिस्टल से यह गोली चली है। पुलिस उनसे पूछताछ भी कर रही है। जांच में पता चला है कि युवका महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से खास कनेक्शन है।

आखिर कैसे एयरपोर्ट पर चली पिस्टल से गोली

  • दरअसल, यह पूरा मामला रविवार सुबह करीब 9:30 बजे का है। जहां कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पकड़नी थी। कमलेश के पास एक लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसके बारे में उन्होंने पहले ही एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी दे दी थी।
  • बताया जाता है कि पुलिस ने बताया कि यह मामला उस वक्त है जब (CISF) और एयरलाइन के कर्मचारी बोर्डिंग से पहले की सुरक्षा जांच कर रहे थे। अचानक से कमलेश की पिस्टल से गलती से गोली चल गई। गोली जांच कर रही महिला स्टाफ के पैर में लगी और पास खड़े एक दूसरे शख्स के अंगूठे को छूते हुए निकल गई। दोनों घायल हो गए।

कौन हैं कमलेश राय और एकनाथ शिंदे से क्या है कनेक्शन?

कमलेश राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले में जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो वर्तमान में मुंबई में निवास करते हैं, साथ ही मुंबई की राजनीति में वह काफी सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले वह अपने परिवार के साथ यूपी आए हुए थे। आजमगढ़ में उनका परिवार शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है।

कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में गए और शिंदे के बने करीबी

  • कमलेश राय का का यूपी में किसी प्रकार का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। लेकिन उन्होंने मुंबई पहुंचने के बाद स्थानीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। वह 2007 में बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC के K/E वार्ड से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर पार्षद बने। वहीं कमलेश राय की पहचान मुंबई में नगर सेवक के तौर पर भी होती है। उनकी पत्नी सुषमा कमलेश राय 2017 में बीएमसी के वार्ड 86 से कांग्रेस की पार्षद बनीं।
  • समय के साथ कमलेश राय ने भी पार्टी बदलने की सोची और शिवसेना में शामिल हो गए। वह धीरे धीरे एकनाथ शिंदे की करीब आ गए। इसके बाद वह मुंबई की राजनीति में सक्रिय हो गए। कुछ समय बाद कमलेश राय को मुंबई का शिवसेना उपनेता बनाय गया। वर्तमना में राय के बेटे रितेश राय 2026 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 86 से शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए हैं

पिस्टल का ऑल-इंडिया परमिट

  • एयरपोर्ट अधिकारियों ने हमें बताया कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल, जिसका ऑल-इंडिया परमिट है, के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। जब CISF और एयरलाइन स्टाफ उनकी सुरक्षा जांच कर रहे थे, तभी चैंबर से एक राउंड गलती से चल गया, जिससे मौके पर मौजूद दो ग्राउंड स्टाफ घायल हो गए।"
  • DCP ने यह भी कहा कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर ली है और फूलपुर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले में और जानकारी का इंतजार है।