मुंबई के कंदिवली ईस्ट में मादा कुत्ते के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। सोशल वर्कर की शिकायत पर समता नगर पुलिस ने आरोपी संजय गौड़ को गिरफ्तार किया। कुत्ते का परेल एनिमल हॉस्पिटल में इलाज हुआ।

Female Dog Sexual Abuse: मुंबई के कंदिवली ईस्ट इलाके में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समता नगर पुलिस ने एक 40 साल के शख्स को फीमेल डॉग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना 1 फरवरी की बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल वर्कर ने देखा दिल दहला देने वाला दृश्य

एफआईआर के मुताबिक, एक लोकल सोशल वर्कर 1 फरवरी को अपने चाचा के घर से लौट रही थी। इसी दौरान उसने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक नाले के पास लोगों की भीड़ देखी। जब वह वहां पहुंची, तो उसने देखा कि एक व्यक्ति नाले में एक मादा कुत्ते के साथ लेटा हुआ था।

दर्द से कराह रही थी फीमेल डॉग

सोशल वर्कर ने बताया कि फीमेल डॉग दर्द से कराह रही थी और काफी डरी हुई हालत में थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे यह साफ हो रहा था कि उसके साथ गलत काम किया गया है। घटना के बाद सोशल वर्कर ने तुरंत घायल कुत्ते को परेल स्थित एनिमल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि कुत्ते के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

आरोपी संजय गौड़ गिरफ्तार

इलाज के बाद सोशल वर्कर ने पूरी घटना की जानकारी समता नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय गौड़ के रूप में की है, जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।