Kangana Kriti Controversy : कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर हुए विवाद में अब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत का एक पुराना ऐड शेयर किया है। साथ ही तीखा सवाल किया है। बता दें कि दोनों ही विज्ञापन का कनेक्शन कपड़ों और रक्षाबंधन से है।
मुंबई (महाराष्ट्र): कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले ऐड पर चल रही बहस में अब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने कंगना रनौत के पुराने कमेंट्स को लेकर उन पर निशाना साधा है। कुनिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंगना का एक पुराना रक्षाबंधन ऐड शेयर किया। इस ऐड में कंगना स्ट्रैपलेस और डीप नेकलाइन वाला आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कुनिका ने लिखा, "मेरा कुत्ता कुत्ता, तेरा कुत्ता टॉमी???"

कृति के बाद कंगना का एड फोटोज वायरल
- कुनिका का यह पोस्ट कंगना के उस कमेंट के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने एक जूलरी ब्रांड के रक्षाबंधन कैंपेन में कृति के कपड़ों की आलोचना की थी। विवाद के बाद उस कैंपेन को वापस ले लिया गया था।
- कंगना का यह पुराना ऐड अब ऑनलाइन फिर से वायरल हो गया है और कई सोशल मीडिया यूजर्स दोनों विज्ञापनों की तुलना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने महिलाओं के पहनावे और परंपराओं पर कंगना की टिप्पणियों पर सवाल उठाए, तो कुछ ने उन्हें "पाखंडी" (hypocrite) भी कहा।
जानिए क्या है कंगना-कृति का विवाद
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कृति एक जूलरी ब्रांड के रक्षाबंधन ऐड में नजर आईं। इसमें उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट वाला एक मॉडर्न आउटफिट पहना था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस लुक पर कड़ी आपत्ति जताई और सवाल किया कि क्या रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए ऐसा पहनावा सही है।
''बिकिनी/अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी?
- बाद में कंगना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इस विज्ञापन पर अपनी राय दी थी। उन्होंने कृति के कपड़ों पर सवाल उठाते हुए लिखा था, "एक महिला होने के लिए यह एक शानदार समय है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला एक ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार कमीज तक, हमारे पास आज जितने भी ऑप्शन हैं, उनमें से आप अपने भाई को बिकिनी/अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके बाकी स्टाइलिंग ऑप्शन कहां हैं? हा हा, यह ऐड जानबूझकर अजीब लग रहा है!"
- इस बीच, आलोचना के बाद जूलरी ब्रांड GIVA ने विज्ञापन वापस ले लिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है और उसका इरादा किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।


