Kanwar Yatra 2026 शुरू हो गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 29 जुलाई से 12 अगस्त तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री और GT रोड पर अस्थायी बंदी लागू रहेगी। जानिए पूरी जानकारी।

Delhi Traffic Police Advisory: भगवान शिव के पवित्र श्रावण मास के साथ कांवड़ यात्रा 2026 की शुरुआत गुरुवार, 30 जुलाई से हो गई है। अगले 13 दिनों तक लाखों शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री और गौमुख से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की ओर रवाना होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 29 जुलाई से 12 अगस्त तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

कांवड़ यात्रा के दौरान क्यों लागू किए गए ट्रैफिक प्रतिबंध?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (ईस्टर्न रेंज) के अनुसार, कांवड़ियों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर लें, प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने से जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं और आम नागरिकों, दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम! Pink Saheli Smart Card नहीं तो मुफ्त बस यात्रा भी नहीं

इन सड़कों पर भारी वाहनों की नो एंट्री, कई मार्ग रहेंगे प्रभावित

29 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक Heavy Transport Vehicles (HTVs) के प्रवेश पर कई प्रमुख मार्गों पर रोक रहेगी। हालांकि, सिटी बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

प्रभावित प्रमुख मार्गों में जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज), आशाराम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66), वजीराबाद रोड (भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज), पुश्ता रोड (सोनिया विहार से वजीराबाद) और लोनी रोड (लोनी बॉर्डर से लोनी गोलचक्कर) शामिल हैं।

इसके अलावा महाराजपुर, अप्सरा/सीमापुरी, DLF, भोपुरा, लोनी और सोनिया विहार बॉर्डर से भारी वाहनों की एंट्री पर भी रोक रहेगी। ऐसे वाहनों को आउटर रिंग रोड और NH-9 सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

9 अगस्त से जीटी रोड बंद, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री नहीं

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार 9 अगस्त सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक जीटी रोड सामान्य वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान आम वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे।

वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों और कांवड़ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यदि आप इन दिनों दिल्ली या आसपास के इलाकों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें। इससे समय की बचत होगी और जाम से भी राहत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में हंगामे के बीच पास हुआ Vande Mataram Bill, बदल जाएंगे ये नियम?