Ali Khamenei हीरो या विलेन? लेकिन भारत की ये 10 तस्वीरें आपको भी कर देंगी भावुक
ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद शिया मुस्लिम समुदाय के लोग दुखी हैं। तो आखों में जमकर अमेरिका और इजराइल को लेकर गुस्सा है। क्योंकि उनका हीरो जो मारा गया। लेकिन कुछ लोग खामेनेई को क्रूर नेता बतते हैं।

आंखों में आंसू है तो दिल में आक्रोश
ईरान में तबाही मची हुई है। अमेरिका-इजराइल 24 घंट के अंदर 1000 से ज्यादा बम गिराए हैं। कई शहर तबाह हो चुके हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के अलावा उनका पूरा परिवार इस हमले में मारा गया है। एक तरफ जहां अमेरिका और इजराइल खामेनाई को क्रूर लीडर का अंत बताते हुए जश्न मना रहा है तो वहीं कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो रूला देने वाली हैं। लोगों की आंखों में आंसू है तो दिल में आक्रोश है।
मासूम बच्ची खामेनेई की तस्वीर लिए हुई भावुक
अमेरिका-इजराइल जहां अयातुल्ला अली खामेनेई को विलेन की तरह देखता है तो वहीं भारत समेत कई मुस्लिम देशों में शिया समुदाय के लोग उसे अपना हीरो मानते हैं। लखनऊ से लेकर श्रीनगर और दिल्ली से हैदराबाद तक लोग खामेनेई की तस्वीरें हाथ में लिए फूट-फूटकर रो रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं आंसू बहा रहे हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं वह आपको भी भावुक कर देंगी।
रूला देगी लखनऊ की यह तस्वीर
ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबर सुनते ही भारत की शिया समुदाय की महिलाएं फूट फूटकर रोने लगीं। यह तस्वीर लखनऊ की है, जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान शिया मुस्लिम महिलाओं ने शोक व्यक्त किया।
इन महिलाओं के आंसू आपको भी रूला देंगे
इस तस्वीर में देखिए बुजुर्ग महिलाएं इस तरह आंसू बहा रही हैं, जैसे उनका अपना कोई चल गया हो। वह छाती पीट-पीटकर रो रही हैं। श्रीनगर मे शिया मुस्लिम महिलाएं इजरायल-अमेरिकी हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन में भाग लेती हैं।
अपने नेता के लिए कुरान का पाठ किया गया
इस तस्वीर में देखिए शिया मुसलमान इजरायल-अमेरिकी हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कुरान का पाठ करते हैं।
खामेनेई के लिए प्रार्थना करते हुए लोग
कश्मीर से सामने आई इस तस्वीर में देखिए शिया मुसलमान इजरायल-अमेरिकी हमलों में ईरान में मारे गए अपने लोकप्रिय नेता अली खामेनेई के लिए शोक व्यक्त करते हुए प्रार्थना कर रहे हैं।
खामेनेई के मातम की सबसे भावुक तस्वीर
यह तस्वीर सबसे भावुक कर देने वाली है। जो ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद रोती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल है।
लाल चौक पर भी अमेरिका का विरोध
श्रीनगर की यह तस्वीर देखिए जहां, एक शिया मुस्लिम युवक खामेनेई की तस्वीर लिए लाल चौक पर शोक व्यक्त करने पहुंचा।
छोटे छोटे मासूमों की आंखों में भी दर्द
श्रीनगर की यह तस्वीर देखिए छोटे छोटे बच्चे हाथ में खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुए हैं तो आंखों में आंसू हैं। लेकिन उनके दिल में अमेरिका और इजराइल के प्रति गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।
वो हमारा शेर था, जो कयामत तक रहेगा
यह तस्वीर यूपी की राजधानी लखनऊ की है। जहां एक शिया मुस्लिम युवती पहले तो खामेनेई की याद में फूट फूटकर रोई। फिर अमेरिका और इजराइल को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। महिला ने कहा-वो हमारा शेर था, जो कयामत तक रहेगा, आप एक खामेनेई को मारे तो हजार खामेनेई आ जाएंगे। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर हमला करते हुए कहा-इनकी नस्लों में धोखा और गद्दारी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

