Prabhas Mondal Encounter :'वो पापी था...उसे उसके कुकर्मों की सजा मिल गई, मैं उसका मरने के बाद भी चेहरा नहीं देखना चाहती हूं। यह बड़ा बयान पश्चिम बंगाल बारुइपुर में रेप और हत्या के आरोपी प्रभास मंडल की मां संध्या मंडल दिया है। 

West Bengal Police Encounter : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बारुइपुर में रेप और हत्या के आरोपी प्रभास मंडल की मां संध्या मंडल ने अपने बेटे का शव लेने से साफ इनकार कर दिया है। प्रभास बुधवार को एक पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। मां के इस हैरान करने वाले फैसले ने सबको चौंका दिया है। यह मामला तब सामने आया जब दो पुलिस अधिकारी प्रभास की मौत की खबर देने के लिए मंडल परिवार के घर पहुंचे।

आपका बेटा मर गया क्या शव लेने चलोगी?

संध्या ने ANI को बताया, "दो पुलिसवाले मेरे घर आए, मैं तब सोकर उठी ही थी। उन्होंने कहा कि तुम्हारा बेटा मर गया है; क्या अस्पताल चलना चाहोगी? उन्होंने कहा कि अगर मैं चाहूं तो उनके साथ जा सकती हूं. मैंने कहा, 'मैं नहीं जा सकती, मेरे पति बीमार हैं... मेरी हालत ऐसी नहीं है कि मैं जाऊं... आपको जो करना है करिए, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

मां ने कहा वो पापी था तो उसे कर्मों की सचा मिली

  • अपने फैसले पर अडिग रहते हुए मां ने कहा कि उनके बेटे को उसके कर्मों का फल मिला है. उन्होंने कहा, "मेरे बेटे ने जो काम किया, उसे उसकी सज़ा मिली. मैं अपने बेटे का शव नहीं लूंगी, और न ही उसे स्वीकार करूंगी। मैं उसकी लाश घर नहीं लाऊंगी क्योंकि उसने कोई अच्छा काम नहीं किया था।
  • जब उनसे पूछा गया कि शव का क्या होगा, तो उन्होंने साफ-साफ कह दिया, "उसने बहुत बुरा अपराध किया था। उसे उसकी सज़ा मिल गई. आपको जो करना है करिए... मार डालिए या जो भी ज़रूरी हो... मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मैं शव नहीं लाऊंगी।

कैसे हुआ था रेपिस्ट प्रभास का एनकाउंटर?

  • पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रभास मंडल बुधवार सुबह एक पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बारुइपुर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पुलिस क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए उसे ले गई थी।
  • पुलिस ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान, मंडल ने एक अधिकारी का सर्विस हथियार छीनने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी।
  • पुलिस की जवाबी फायरिंग में मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

  • आपको बता दें कि पीड़ित लड़की शनिवार को लापता हो गई थी और बाद में उसका शव एक तालाब में मिला था. इस घटना के बाद इलाके में काफी गुस्सा और विरोध प्रदर्शन हुए थे।
  • बारुइपुर पुलिस डिस्ट्रिक्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच में अहम कामयाबी मिली है और नाबालिग लड़की की मौत के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • इससे पहले, जादवपुर की सांसद सायनी घोष ने कहा था कि इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है।

Scroll to load tweet…