krishna janmashtami 2026 : देशभर के श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम है। मथुरा से लेकर द्वारकाधीश तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की सड़कों पर शुक्रवार को जन्माष्टमी का जो दृश्य देखने को मिला वह अद्भुत था।
उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार जबरदस्त तरीके से मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने सड़कों पर उतरकर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सनातन सभा उधमपुर की तरफ से आयोजित इस शोभा यात्रा ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान सैकड़ों बच्चे भगवान कृष्ण और राधा की वेशभूषा में नजर आए, जिससे जश्न का रंग और भी गहरा हो गया।

कृष्णा के रूप ने जीता कश्मीरियों का दिल
- यह शोभा यात्रा शहर के अलग-अलग हिस्सों से गुजरी। इसे देखने के लिए भक्त और स्थानीय निवासी सड़कों के किनारे जमा हो गए। जन्माष्टमी के मौके पर बज रहे भक्ति संगीत, भजन और जयकारों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
- शहर की सड़कों पर स्थानीय संस्थाओं और धार्मिक निकायों द्वारा हाथ से तैयार की गई खूबसूरत झांकियां भी निकाली गईं। इन झांकियों में भगवान कृष्ण के जीवन के खास पलों को दिखाया गया था, जिससे इस धार्मिक जुलूस में चार चांद लग गए।

इस मौके पर भगवान कृष्ण बने एक छात्र ने कहा, "यह बहुत ही शुभ दिन है और हमें इसे मनाना चाहिए।"
देश के कई दूसरे हिस्सों में भी जन्माष्टमी का जश्न देखने को मिला। भगवान कृष्ण के जन्म का यह त्योहार मनाने के लिए भक्त मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा हुए।
जयपुर से मथुरा तक श्रीकृष्ण के जन्म की धूम
- वहीं, राजस्थान के जयपुर में गोविंद देव जी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जन्माष्टमी के अवसर पर दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जमा हुए। लोग इस धार्मिक उत्सव में भाग लेने और आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचे थे।
- देश की राजधानी दिल्ली में भी इस त्योहार को मनाने के लिए इस्कॉन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को संभालने और दर्शन की सुविधा के लिए मंदिरों में खास इंतजाम किए गए थे।
- इस्कॉन कम्युनिकेशंस इंडिया के नेशनल डायरेक्टर, व्रजेन्द्र नंदन दास ने भक्तों के लिए किए गए इंतजामों के बारे में बताया, "यहां मंदिर में भक्त सुबह 4:30 बजे से ही दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
- ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि दिन भर आने वाले भक्तों को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो और उन्हें आशीर्वाद मिल सके। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं, दिल्ली पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात हैं। साथ ही, किसी भी इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस भी तैयार रखी गई हैं।"
- कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी भी कहा जाता है, एक सालाना हिंदू त्योहार है। यह भगवान विष्णु के आठवें अवतार, कृष्ण के जन्म का जश्न है। यह हिंदू लूनी-सोलर कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन (अष्टमी) को मनाया जाता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अगस्त और सितंबर महीने में पड़ता है।


