‘Hide and Seek With Delhi Police!’ Dhruv Rathee का VIDEO वायरल, आखिर चल क्या रहा है?

Share this Video

YouTuber Dhruv Rathee का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस के सादे कपड़ों में मौजूद अधिकारी बिना नंबर प्लेट की नहीं, बल्कि बिना पहचान वाले वाहनों में उनका पीछा कर रहे हैं और उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। ध्रुव राठी ने अपनी कार के अंदर से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया— “Playing hide and seek with Delhi Police.” उनका आरोप है कि गुरुग्राम स्थित घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। राठी ने यह भी दावा किया कि अगर वह दिल्ली में CJP और विपक्ष के प्रदर्शनों में शामिल होने पहुंचे, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लेने की धमकी दी गई। इन प्रदर्शनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। Dhruv Rathee के इन आरोपों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Related Video