MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • जिस ‘लेडी सिंघम’ पर गर्व था, वही रिश्वत लेते पकड़ी गई! गाजियाबाद पुलिस शर्मसार!

जिस ‘लेडी सिंघम’ पर गर्व था, वही रिश्वत लेते पकड़ी गई! गाजियाबाद पुलिस शर्मसार!

गाजियाबाद की ‘लेडी सिंघम’ कही जाने वाली महिला दरोगा भुवनेश्वरी सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुईं। एनकाउंटर की हीरो अब दहेज केस में 45 हजार की रिश्वत कांड में फंसीं, मेरठ एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 14 2026, 02:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@singhshakti1982

जिस वर्दी पर तालियां बजीं, उसी पर अब सवाल

कुछ महीने पहले तक जिस महिला दरोगा की बहादुरी की मिसालें दी जा रही थीं, आज वही नाम गाजियाबाद पुलिस के लिए असहज करने वाली सुर्खियों में है। ‘लेडी सिंघम’ कहकर सम्मानित की गई दारोगा भुवनेश्वरी सिंह अब रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई हैं। मेरठ एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई ने न सिर्फ एक अफसर की छवि गिराई, बल्कि पूरे महकमे को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

23 सितंबर 2025 को गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में हुआ एनकाउंटर प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना था। यह पहला मौका था, जब महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने एनकाउंटर को अंजाम दिया। इसी टीम में शामिल भुवनेश्वरी सिंह की वह तस्वीर, जिसमें वह घायल बदमाश को कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाती दिखीं, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने उन्हें इस साहस के लिए सम्मानित भी किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X@singhshakti1982

दहेज केस की जांच और रिश्वत का आरोप

मामला साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन निवासी रामपाल सैनी के परिवार से जुड़ा है। रामपाल के बेटे के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इस केस की जांच दारोगा भुवनेश्वरी सिंह के पास थी। आरोप है कि उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम केस से बाहर रखने और राहत दिलाने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित की मिन्नतों के बाद सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ।

मंगलवार, 14 जनवरी को पीड़ित तय रकम से 5 हजार कम यानी 45 हजार रुपये लेकर चौकी पहुंचा। जैसे ही दारोगा ने पैसे लेकर मेज की दराज में रखे, पहले से तैनात मेरठ एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

Related Articles

Related image1
आश्रम, वायरल वीडियो और मारपीट का आरोप, अनिरुद्धाचार्य महाराज फिर विवाद में
Related image2
KGMU Conversion Case : चैट्स, वीडियो और जाकिर नाइक से रिश्ते? जांच एजेंसियों की बढ़ी चिंता
35
Image Credit : X@singhshakti1982

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

भुवनेश्वरी सिंह मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली हैं और 2002 बैच की दरोगा हैं। बताया जाता है कि पढ़ाई और खेल में वह हमेशा आगे रहीं, लेकिन पुलिस सेवा के दौरान उनका नाम कई बार विवादों में आया। साल 2022 में कानपुर में तैनाती के दौरान भी उन पर एक सेक्स रैकेट मामले में व्यापारियों से 15 लाख रुपये की मांग का आरोप लगा था। उस समय भी वह 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई थीं।

45
Image Credit : Asianet News

फील्ड पोस्टिंग के बाद फिर वही कहानी

पहले रिश्वत कांड के बावजूद उन्हें दोबारा फील्ड पोस्टिंग मिलना कई सवाल खड़े करता है। अब एक बार फिर गिरफ्तारी के बाद न सिर्फ उनके करियर पर संकट गहरा गया है, बल्कि गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

55
Image Credit : Asianet News

पुलिस की छवि पर असर

जिस अफसर को कुछ समय पहले बहादुरी का प्रतीक बताया जा रहा था, वही अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी है। यह मामला साफ तौर पर दिखाता है कि एक गलत कदम कैसे वर्षों की मेहनत और सम्मान को मिट्टी में मिला देता है। अब सबकी नजर इस पर है कि आगे की कार्रवाई कितनी सख्त और पारदर्शी होती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
Rain Delay
INDIND
-
WIWI
-
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US Tariff Waiver: रूस के दखल के बाद झुके ट्रंप, भारत को मिली बड़ी राहत
Recommended image2
Kavya Maran Marriage: भारत में नहीं, विदेश में सात फेरे लेंगी काव्या मारन, जानें कौन-कौन बनेगा मेहमान?
Recommended image3
99 साल की बुजुर्ग से 9.6 करोड़ की ठगी, नर्स पर लगा जिंदगी भर का बैन-कहां का है मामला?
Recommended image4
Viral Video: हवा में उड़कर ऑफिस जाता है ये शख्स, तरीका कर देगा हैरान
Recommended image5
Now Playing
Saurav Das-Ashutosh Ranka की रिहाई पर CJP की लीगल हेड का बड़ा बयान। Ratna Singh
Related Stories
Recommended image1
आश्रम, वायरल वीडियो और मारपीट का आरोप, अनिरुद्धाचार्य महाराज फिर विवाद में
Recommended image2
KGMU Conversion Case : चैट्स, वीडियो और जाकिर नाइक से रिश्ते? जांच एजेंसियों की बढ़ी चिंता
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved